नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कई बार ऐसी परिस्थितियां सामने आ जाती हैं कि समय पर स्टेशन पहुंचने के बाद भी आप ट्रेन नहीं पकड़ पाते। बीते दिनों ऐसी ही एक परिस्थिति से लाखों लोग दो-चार हुए थे। वो परिस्थिति थी बहुत ज्यादा भीड़। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अपने टिकट का रिफंड ले सकते हैं।
स्टेशन मास्टर से बात करके दूसरी ट्रेन पकड़ सकते हैं
अगर आपने जनरल टिकट ली है तो आप स्टेशन मास्टर से बात करके अपने गंतव्य तक जाने वाली दूसरी ट्रेन पकड़ सकते हैं। अगर कोई दूसरी ट्रेन नहीं है तो आप उनसे अपना रिफंड ले सकते हैं।
IRCTC पर कैसे मिलेगा रिफंड
IRCTC की वेबसाइट या फिर ऐप पर जाएं। लॉगइन करें। इसके बाद आप सर्विसेस पर जाएं। यहां आपको फाइल टिकट डिपॉजिट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको टीडीआर पर क्लिक करना होगा। हालांकि, भीड़ की वजह से ट्रेन छूटने पर आमतौर पर टिकट पूरा रिफंड नहीं होता है।




