Travel Uttarakhand: मसूरी से औली तक, उत्तराखंड के पांच बेस्ट हिल स्टेशन, जो किसी जन्नत से कम नहीं

Travel Uttarakhand: उत्तराखंड में कई हिल स्टेशन हैं।  यह हिल स्टेशन इतने फेमस है कि भारत ही नहीं  विदेशों से भी यहां टूरिस्ट आते हैं।  इन हिल स्टेशनों पर टूरिस्ट को शांति और सुकून का एहसास होता है।
उत्तराखण्ड के पांच हिल स्टेशन
उत्तराखण्ड के पांच हिल स्टेशन web

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: अगर आप अपने जीवन की सामान्य दिनचर्या से ऊब चुके हैं।  और कुछ दिनों के लिए शहर से दूर जाना चाहते हैं तो आपको उत्तराखंड ट्रिप प्लान कर लेना चाहिए। क्योंकि यह एक ऐसी जगह है। जहां आप सुकून और शांति का अनुभव कर सकेंगे। शहर की भीड़ भाड़ से दूर यह राज्य कई हिल स्टेशनों का घर है। यहां एक या दो नहीं बल्कि कई ऐसे हिल स्टेशन है। जो पर्यटक को एक खास अहसास दिलाते है। यहां आकर आपको बहुत रिलैक्स फील होगा। यहां पर सुंदर नदियां झील ट्रेल्स और घुमावदार सड़के कुछ पल के लिए ही सही लेकिन आपकी लाइफ में रोमांच पैदा कर देगी। तो चलिए जानते हैं उत्तराखंड के बेस्ट हिल स्टेशनों के बारे में जहां आपको एक अलग सुकून प्राप्त होगा।

नैनीताल उत्तराखंड में पर्यटकों का फेवरेट डेस्टिनेशन

नैनीताल उत्तराखंड में पर्यटकों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। जो भी पर्यटक उत्तराखंड की ट्रिप पर जाता है।  वह सबसे पहले नैनीताल ही जाता है। नैनीताल में आप यहां की पहाड़ियों के इर्द-गिर्द समय आप बिता सकते हैं।  यहां  आसपास कई होटल और बाजार हैं  यहां पर पैदल चलने के लिए कई ट्रैक भी हैं।  वैसे तो हनीमून कपल्स के लिए नैनीताल बेस्ट जगह है।  लेकिन अगर आप हिल स्टेशन का मजा लेना चाहते हैं तो नैनीताल आपके लिए सबसे बेस्ट है।

मसूरी उत्तराखंड के टॉप हिल स्टेशनों में शामिल

मसूरी उत्तराखंड के टॉप हिल स्टेशनों में शामिल है।  इसे हिल स्टेशन की रानी भी कहा जाता है  यहां पर ज्यादातर लोग वीकेंड बिताने आते हैं। समुद्र तल से 1889 फीट ऊंचाई पर बसे इस हिल स्टेशन पर जाकर लोग शांति का अनुभव करते हैं। प्राकृतिक  सुंदरता को निहारने के अलावा यहां पर दून घाटी के दृश्यों को देखना अद्भुत सा लगता है।  भले ही आप किसी भी मौसम में आए हो लेकिन यहां के पहाड़ आपका मन मोह लेंगे और आपके अंदर एक अजीब सी ऊर्जा भर देंगे।  जिससे आप लौटने  के बाद भी तरोताजा महसूस करेंगे।

चंबा पर्यटक के लिए एक स्वर्ग के समान

उत्तराखंड के सबसे अच्छे हिल स्टेशन होने के नाते चंबा पर्यटक के लिए एक स्वर्ग के समान है। हिमालय के साथ हरी भरी हरियाली का खूबसूरत दृश्य आपको मंत्र मुग्ध कर देगा।  अगर आप चंबा के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं। तो यहां पर गब्बर सिंह मेमोरियल और कई ऐसे मंदिर हैं यहां बिल्कुल जाना मत भूलिए । यह आपको एक अलग अहसास दिलाएगा।  इतना ही नहीं आपको सेब के बाग के साथ देवदार पेड़ भी खूब देखने को मिल जाएंगे।

औली हिल स्टेशन पहाड़ों के बीच बहुत फेमस

उत्तराखंड का औली हिल स्टेशन पहाड़ों के बीच बहुत फेमस है।  पहाड़ की गोदी में बसा यह हिल स्टेशन एक अद्भुत ही एहसास देता है।  35 की उम्र में ज्यादातर लोग एडवेंचर के दीवाने होते हैं।  ऐसे लोगों के लिए औली ट्रिप बहुत ही अच्छा माना जाता है।  आपको बता दे आप यहां स्कीइंग के साथ बहुत ऐसे पॉपुलर से गेम है जो आप खेल सकते हैं । साथ ही बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच आप दो दिन सुकून से बिता सकते हैं। 

रानीखेत उत्तराखंड का आकर्षक हिल स्टेशन

रानीखेत उत्तराखंड का आकर्षक हिल स्टेशन है। जो चारों तरफ से चीड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है। यह एकदम शांत जगह है, यहां आकर आपको लगेगा कि आप प्रकृति की गोद में आ गए हैं।  यहां गोल्फ ग्राउंड चौबटिया  गार्डन और आशियाना पार्क से घूमने की कई जगह हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in