नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: विदेशों में जब भी घूमने की बात होती है तो वियतनाम घुमक्कड़ों के दिमाग में याद ही नहीं आता है। जबकि यह देश काफी अच्छा है। वियतनाम में एक एशियाई देश है। जिसने कंबोडिया के साथ अपनी भूमि सीमा और दक्षिणी चीन सागर के साथ जल सीमा साझा की है। यहां का नीला समंदर छोटे-छोटे पहाड़ और चारों तरफ धान के हरे-भरे खेत बेहद खूबसूरत नजर आने वाला या छोटा सा वियतनाम देश अपने आपमे खास है। साथ ही पर्यटकों के लिए भी काफी खास माना जाता है। अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इस देश की यात्रा कर सकते हैं। अगर आप वियतनाम को नक्शे में देखेंगे तो पाएंगे यह अपनी चौड़ाई से ज्यादा लंबा फैला हुआ देश है। वियतनाम की यात्रा करने वाले पर्यटक इसके समुद्र तट और सुंदर तटीय क्षेत्र के अलावा स्वादिष्ट भोजन से चकित हो जाते हैं। अगर आप परिवार एवं के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो आप वियतनाम की यात्रा कर सकते हैं। यहां आपको कई खूबसूरत जगहें विजिट करने को मिल जाएंगी।
Top Honeymoon Places hoi_an.jpg
होई एन– Hoi An
होई एन शहर वियतनाम का एक आकर्षित पर्यटन स्थल है। जो कि पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर केंद्रित करता है। होई एन को वियतनाम के पीले शहर के नाम से भी जाना जाता है। होई एन वियतनाम का एक सुंदर और अद्भुत शहर है जो कि अपनी पुरानी घुमावदार गलियों ,चीनी शैली , सुंदर दुकानों और आकर्षित टूरिस्ट प्लेसके लिए बहुत अधिक फेमस है। दक्षिण चीनी समुद्र तट पर स्थित वियतनाम अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी काफी लोकप्रिय है। होई एन को वियतनाम का वेनिस भी कहा जाता है।
Top Honeymoon Places giyang_1.jpg
गियांग- Giyang
वियतनाम के उत्तर में बसा गियाँग शहर पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय रहता है। यह शहर इतना खूबसूरत है कि आने वाले पर्यटकों को एक बार में ही पसंद आ जाता है। इस शहर की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यहां लोग ऊंची ऊंची पहाड़ियों पर चढ़ते हैं और ठंडी हवाओं का लुफ्त उठाते हैं। वियतनाम आने वाले लोग गियांग जाकर वक्त बिताना काफी पसंद करते हैं। इस शहर में एक लंबे समय से अल्पसंख्यक जाति समुदाय के लोग रहते हैं। जो की संस्कृति और रीति रिवाज के लिए बेहद ही गंभीरता से वहन करते हैं। अगर आप गियांग गए है तो स्थानीय लोगों के साथ कुछ पल जरूर बिताएं।
Top Honeymoon Places hanoi.jpg
हनोई- Hanoi
वियतनाम का हनोई पर्यटन स्थल एक शानदार इतिहास की कहानी को बयां करता है। और यह शहर लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। हनोई वियतनाम की राजधानी भी है। दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों को यह शहर अपनी ओर आकर्षित करता है। हनोई नॉस्टैल्जिया हार्ड टू डेस्टिक्ट नौस्जिया एशिया के एक खास शैली है। हनोई में रात के वक्त शांति का माहौल देखने को मिलता है जबकि दिन में या शहर चलता-फिरता रहता है। आपका मन यहां पर आने का एक बार जरूर करेगा।
Top Honeymoon Places ninh.jpg
निन्ह बिन्ह- Ninh Binh
वियतनाम का निन्ह बिन्ह खूबसूरत शहर अपनी हरियाली और हसीन वादियों के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही यह वियतनाम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। क्योंकि यहां। ब्लॉकबस्टर फिल्में कोंग की शूटिंग हुई थी। आपको खूबसूरत रॉक फॉर्मेशन हरे भरे धान के खेत है और दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा मंदिर भी पसंद आएगा। इस क्षेत्र में काफी शांति है । जो आपको आध्यात्मिक बना सकती है। यहां कई खूबसूरत जगह है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। आप यहां नाव किराए पर लेकर सैर कर सकते है।
Top Honeymoon Places kwang_vinn.jpg
क्वांग विन्ह- Kwang Vin
क्वांग विन्ह वियतनाम के खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां दुनिया की कई बड़ी गुफाएं मौजूद है। जो देखने में अच्छी तो लगती है साथ काफी डरावनी भी लगती है। यही कारण है कि इस गुफाओं के शहर के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर जंगलों , द्विपो, पहाड़ों तराई समुद्र तट और नदियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहता है। इस जगह पर दुनियाभर से पर्यटक कई सारी रहस्यमयी सुंदरता का पता लगाने के लिए आते है। आप भी एक बार इस शहर का भ्रमण जरूर करें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी , न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार टून्स, रफ्त्तार वेबस्टोरिएस, रफ़्तार ट्रेवल स्टोरीज





