नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दोस्ती जिसे हर रिश्ते से ऊपर माना जाता है वहीं हर साल इस खास दिन को मनाने का एक दिन आता है जो इस बार 3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। ऐसे में आपको हफ्तें की छुट्टी का आनंद मिल जाता है, जिसमें आप दोस्तों संग कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी पहली बार सहेलियों के साथ ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो रखें इन खास दस बातों का ख्याल ।
फ्रेंडशिप डे घूमने का प्लान
बता दे, फ्रेंडशिप डे के दिन को और भी खास बनाने आप भी अगर कही घूमने का बना रही प्लान तो अभी जाने इस आर्टिकल से इन खास दस बातों का ख्याल। क्योंकि जितनी प्यारी दोस्ती की ट्रिप होती है, उतनी ही जल्दी मूड खराब भी हो सकता है, इसलिए 10 बातें ध्यान ना रखी जाएं तो हो सकती है परेशानी।
3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे
3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। ऐसे में आपको वीकेंड मिल जाता है, जिसमें आप दोस्तों संग कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दोस्ती और सफर दोनों ही जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं । जब ये दोनों एक साथ हों, तो उसका मजा ही कुछ और होता है। फ्रेंडशिप डे पर घूमने के लिए वैसे तो कई विकल्प है। जहां आप दोस्तों संग जाकर मस्ती कर सकते हैं। लेकिन यात्रा से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। खासकर अगर लड़कियों का ग्रुप सफर पर जा रहा हो तो। इस दिन अगर कुछ सहेलियां या लड़कियां एक साथ अपनी पहली गर्ल गैंग ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो थोड़ी प्लानिंग और समझदारी बेहद जरूरी है। क्योंकि जितनी प्यारी दोस्ती की ट्रिप होती है, उतनी ही जल्दी मूड खराब भी हो सकता है, खासकर अगर ये 10 बातें ध्यान ना रखी जाएं।
हर किसी की राय को शामिल करें
दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा रहे हैं ध्यान रखें, ये एक ग्रुप ट्रिप है, न की सिर्फ आपकी ट्रिप ट्रिप प्लान करते समय हर दोस्त की पसंद-नापसंद का ख्याल रखें। वरना “मैंने तो कहा था, वाली बहस शुरू हो जाएगी।
सामान हल्का लेकिन स्मार्ट पैकिंग
लड़कियों को अक्सर सफर के दौरान ज्यादा सामान की जरूरत पड़ती है जिसके कारण अपनी ट्रिप न खराब करें। स्मार्ट पैकिंग करे ताकि सामान हल्का हो और जरूरत की सब चीजें भी हों। फैशन में रहिए, लेकिन बैग को अपनी दुश्मन मत बनाइए। ट्रिप में कॉन्फिडेंस भी जरूरी है और कंफर्ट भी।
बजट पहले फिक्स करें
ट्रिप का मजा खराब ना हो इसलिए यात्रा का बजट पहले से फिक्स कर लें। हर किसी की फाइनेंशियल कंडीशन अलग होती है। इसलिए शुरुआत में ही बजट क्लियर कर लें ताकि बाद में कोई परेशान ना हो।
जगह ऐसी चुनें जो सभी को पसंद हो
सफर के नाम पर ऐसी जगह न चुने जो इंस्टाग्राम तक सीमित हो। सुरक्षित, कनेक्टिविटी और एक्टिविटी सबका ध्यान रखना ज़रूरी है। जो ना सिर्फ सुंदर बल्कि सुविधाजनक भी होनी चाहिए।
छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखें
गर्ल्स गैंग भूख और मूड स्विंग को समझिए, अपने साथ कुछ स्नैक्स, दवाएं और सामान्य जरूरतों का पाउच जरूर रखें। लड़कियों के लिए जरूरी छोटी-छोटी चीजे साथ रखने से सफर में परेशानी नहीं होती।
सबकी हो फोटोग्राफ
अब सफर पर फोटो क्लिक न कराएं ऐसा तो हो नहीं सकता। हर किसी को ग्रुप फोटो में बराबरी से जगह मिले। ऐसा न हो कि किसी एक दोस्त पर फोटो क्लिक करने का दबाव हो। और ‘मै ही फोटोग्राफर हूं क्या’ वाली नौबत आ जाए। फोटोज सबकी होनी चाहिए, ताकि बाद में कोई ये ना कहें मेरी तो एक भी ढंग की फोटो नहीं वाले ताने न झेलने पड़ें।
हर प्लान 100% परफेक्ट नहीं होता
मौसम बदलते रहते है, इसलिए थोड़ा एडजस्ट करने की आदत रखें ताकि मज़ा बना रहे। सबकुछ सोचा हुआ हो ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे में दोस्तों से शिकायत न करें कि तुमने तो ऐसा कहा था, ऐसा करना था, तो प्लान कैसे बदल गया।
ट्रिप है कोई मीटिंग नहीं
दोस्तों के साथ एक दूसरे के साथ, एक दूसरे को वक्त देकर ट्रिप को उसी तरह आनंद ले, ऐसा न हो कि आपका अधिकतर वक्त परिवार, पाटर्नर से बात करने में बीत जाए और दोस्तों को आप वक्त ही न दे पाएं।
ज्यादा मजाक बिगाड़ सकता है माहौल
सफर के दौरान हर किसी की पर्सनल स्पेस का ध्यान रखना जरूरी है। दोस्ती में भी सम्मान जरूरी है, अपनी सीमाओं को समझे जरूरत से ज्यादा मजाक-मस्ती न करें। आपके मजाक से अगर दोस्त को असहजता महसूस हो रही तो इससे सफर का माहौल और दोस्ती दोनों बिगड़ सकती है।
यादों की ट्रिप, पछतावे की नहीं
इस ट्रिप को ऐसा बनाएं ताकि आपकी यादों में खूबसूरत पल बसे हो ना कि, जो आपको पछतावा महसूस कराए। इसके लिए फोन कम, मस्ती ज्यादा पर ध्यान दें। जब आप उन पलों को दिल से जिएंगी, तब वो लाइफटाइम मेमोरी बन जाएगी।




