नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । भारत में कुछ लोग डर से दूर भागते हैं, मगर कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें डर में ही मजा आता है। उन्हें रहस्यमयी जगहों पर जाना और इसमें कितना सच है यह जानना अच्छा लगता है। जिन्हें डर भी लगता है लेकिन मजा भी आता है भारत में भूतिया कहे जाने वाले जगहों पर आजकल घूमने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। लोग भारत की सबसे डरावनी जगहों पर जाने के लिए भी तैयार हो जाते है। आइए जानते है भारत की सबसे डरावनी जगहों के बारे में
डरावनी जगहों के बारे में
रात की खामोशी, हवा की सरसराहट और कभी-कभी किसी के होने का एहसास को महसूस करने में जितना सुनने में अच्छा लगता है उतना ही इसे पास से जानने में कई लोग उत्सुक रहते है अगर आप भी ऐसे निडरता वाले लोग है और घूमना चाहते है कोई डरावनी जगहों पर तो ये आर्टिकल आपके लिए हो सकता है मददगार।
भारत की 5 रहस्यमयी जगहें
भानगढ़ का किला
राजस्थान में जिला अलवर में पड़नेवाला भानगढ़ का किला जहां की भूतिया कहानियां काफी प्रचलित है, यहां के लोगों का कहना है कि राजकुमारी रत्नावती एक तांत्रिक ने अपने प्यार में फंसाने की कोशिश की लेकिन राजकुमारी ने उसे ठुकरा दिया तो तांत्रिक ने किले पर श्राप दे दिया, जिसके कारण यह भूतिया किला बन गया । और लोगों का कहना है कि, रात में अजीब-सी आवाजें और चूड़ियों की खनक महसूस होती है। इसलिए यहां सूर्यास्त के बाद जाना मना होता है। वैसें ये एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
जीपी ब्लॉक
उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में पड़नेवाला जीपी ब्लॉक, भारत का सबसे डरावना स्थान माना जाता है। इसके पीछे कई भूतिया कहानियां है जिसमें आसपास के लोगों का कहना है कि, यहां हर रोज लाल साड़ी में एक औरत दिखती है जो कभी बिल्डिंग के ऊपर कभी बिल्डिंग से बाहर आते हुए दिखाई देती है, वहीं दूसरी ओर लोगों का कहना है चार लड़कों को घर के अंदर टेबल पर धीमी मोमबत्ती की रोशनी में बीयर पीते देखा है जहां अक्सर रातों में सरसराहट की आवाजें, और अन्य एक्टिविटी होते देखना महसूस किया गया है। जो 1950 से खाली पड़ा ब्लॉक अब एक खंडहर बन चुका है।
रामोजी फिल्म सिटी
तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी, वैसे तो ये एक प्रसिद्ध फिल्म मेकिंग लोकेशन और पर्यटन स्थल है। लेकिन लोगों का मानना है कि यहां लाइटें अचानक बंद हो जाती हैं, लाइटमैन अचानक गिर जाते है, और कई अभिनेत्रियों ने महसूस किया कि, ड्रेसींग रूम में कुछ अजीब सा हरकत होना। कहते है, 1996 में फिल्म सिटी का मैदान मूल रूप से निजामों का था, यहां युद्ध हुआ था इसलिए लोगों का मानना है कि मरे हूए सैनिकों की आत्माएं आज भी फिल्म सिटी में भटकती हैं।
संजयवन
दिल्ली का एक हॉरर इलाका संजयवन जहां एक बुजुर्ग महिला रात में सफेद साड़ी में दिखाई देती है। कई लोगों व बच्चों ने भी कई बार डरावनी हंसी सुनी है। कुछ लोगों का कहना है कि यहां सूफी संतों की कब्रें हैं जो इस जगह को और डरावनी घोषित करती हैं।
शनिवारवाड़ा किला
महाराष्ट्र के पुणे में स्थित शनिवारवाड़ा किला, जिसकी कुछ रहस्यमयी कहानियां है, जिनमें कहानी 1773 में पेशवा नारायण राव की हत्या से जुड़ी है, कहते है नारायण राव की हत्या उनके चाचा रघुनाथ राव ने की थी। जिसके बाद से रात में उनकी चीखें सुनाई देती हैं। लोगों का यह भी कहना है कि अमावस्या की रात किले में दर्द भरी गूंज सुनाई देती है जो सहायता के लिए पुकार लगाती है। लोगों का मानना है कि, हत्या के बाद नारायण राव की आत्मा किले में भटकती है





