back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत की खूबसूरत और ऐतिहासिक धरोहरें, जिनकी  विश्व जगत में होती है चर्चा

भारत में कई ऐसे खूबसूरत और आकर्षक धरोहरें हैं। जिन्हें यूनेस्को ने अपनी लिस्ट में जगह दी है। इन जगहों की खूबसूरती काफी मनमोहक है। बड़ी संख्या में टूरिस्ट इनका दीदार करने आते है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: दुनियाभर में कई ऐसी खूबसूरत और लोक लुभावनी जगहें है। जो देखने में काफी सुंदर और आकर्षित लगती हैं।  जिनमें से कुछ ऐसी जगह भी है जिनकी सिर्फ तस्वीर को देखकर वहां जाने का मन करता है। आपको बता दें कि दुनिया में करीब 1121 जगह को विश्व विरासत स्थल ऐलान किया जा चुका है।  इनमें से 213 प्राकृतिक 869 संस्कृत 39 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल शामिल हैं। वहीं अगर बात करें भारत की तो यहां के लगभग 36 ऐसे स्थल है। जिन्हें विश्व धरोहर का दर्शन मिला है।  हालांकि भारत में जब भी विश्व धरोहर जगह की बात आती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में कुछ चुनिंदा जगहों का ही नाम आता है लेकिन आज हम आपको भारत की ऐसी पांच खास विश्व धरोहरों  के बारे में बताएंगे जहां आप एक बार जरूर जाना चाहेंगे।

कोणार्क सूर्य मंदिर

भारत का उड़ीसा राज्य यूं तो अपने जगन्नाथ मंदिर के लिए विख्यात है। लेकिन यहां मौजूद कोणार्क का सूर्य मंदिर अपनी खूबसूरती के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी प्रचलित है। भगवान सूर्य देव को समर्पित किया मंदिर राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।  जिसे यूनेस्को ने साल 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।  यह देखने में काफी अद्भुत और आकर्षित करता है।  इसकी वास्तुकला देखते ही बनती है। पर्यटक यहां हर साल लाखों की संख्या पहुंचते हैं। 

ताजमहल

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। ये वो धरोहर है जिसे बच्चा बच्चा जानता और समझता है। यह बात सभी जानते है कि ताजमहल को प्यार की निशानी कहा जाता है।  सफेद संगमरमर से बनी यह इमारत देखने में बहुत खूबसूरत लगती है।  यह ताजमहल सात अजूबों में  शामिल है। इस मकबरे को सन 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की मौत के बाद उनकी याद में बनवाया था। साल 1983 में यूनेस्को ने ताजमहल को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया था।

अंजता एलोरा की गुफा

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित अजंता एलोरा की गुफाएं भी भारत के मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे देखने के लिए हर साल भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यहां  घोड़े की नाल के आकार वाले पहाड़ पर बनी 29 गुफाएं हैं। यूनेस्को ने इन गुफाओं को साल 1983 में विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया था। 

रानी  की वाव

गुजरात के पाटन में स्थित रानी की वाव का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। पुरातत्व विभाग ने रानी की वाव की खुदाई के दौरान इसे खोजकर निकाला था। यह जगह अपनी बावरी और सुंदर-सुंदर कलाकृतियों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां के कलाकृतियों को देखकर मन में  खो जाता है। 

हम्पी

तुंगभद्र नदी के तट पर स्थित हंपी शहर प्राचीन एवं अद्भुत मंदिरों के लिए मशहूर है। यहां पर ऐतिहासिक खंडहरों से घिरे कई भव्य मंदिर है यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भारत में सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक है। हंपी भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली की 5 शानदार फ्री में घूमने वाली जगहें, जेब पर भी नहीं रहेगा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में घूमने के लिए बहुत सी बेहतरीन जगहें हैं, लेकिन अक्सर लोग एंट्री चार्ज के कारण बाहर नहीं जाते। कई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...