back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Famous Forts of Rajasthan: राजस्थान के इन 5 किले का रहा है अनोखा इतिहास, बेहद खूबसूरत दिखते हैं नजारे

अगर राजस्थान जाना का कर रहे है प्लान तो इन किले का पर जाना नहीं भूले। इन किले की ऊंचाई देख आ भा ढंग रह जाएंगे। आइए जानते है इन किले के बारे में..

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान अपनी इतिहास, किले और राजा-रानियों के किस्सों के बारे बहुत फेमस है। भारत में अगर राज्यों की बात करें तो राजस्थान क्षेत्रफल के तर्ज पर सबसे बड़ा राज्य है। इस स्टोरी में आज हम आपको राजस्थान के 5 ऐसे ऊंचे किले के बारे में बताने जा रहे है जिसका अपना ही अनोखा इतिहास है। आइए जानते हैं इन किले के बारे में बारी- बारी से…

Chittorgarh Fort Untitled_design___2023_07_03T163839_607.png

चित्तौड़गढ़ फोर्ट

राजस्थान का चित्तौड़गढ़ किला राजपूती शान का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। किले की वास्तुकला कई पर्यटकों को आकर्षित करती है। चित्तौड़गढ़ किला 590 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और कुल 692 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। वहीं, 2013 में इस किले को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा भी मिला। किले में स्थित मीरा मंदिर, विजय स्तंभ और कीर्ति स्तंभ यहां के सबसे अच्छे आकर्षण माने जाते हैं।

Jaisalmer Fort Untitled_design___2023_07_03T163856_739.png

जैसलमेर फोर्ट

राजस्थान में स्थित जैसलमेर किला यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है। 1156 में बना यह किला 250 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं, जैसलमेर का किला दुनिया के सबसे बड़े किलों में से एक है। सोनार किला या स्वर्ण किले के नाम से मशहूर इस किले से न केवल जैसलमेर शहर, बल्कि थार रेगिस्तान भी साफ दिखाई देता है।

Kumbhalgarh Fort Untitled_design___2023_07_03T163913_848.png

कुंभलगढ़ फोर्ट

कुंभलगढ़ किला चित्तौड़गढ़ किले के बाद मेवाड़ का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण किला माना जाता है। कुम्भलगढ़ किला उदयपुर से लगभग 82 किलोमीटर दूर अरावली पर्वत में स्थित है। इस किले का नाम यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल है। कुंभलगढ़ किले को महाराणा प्रताप के जन्मस्थान के रूप में भी जाना जाता है।

Amer Fort Untitled_design___2023_07_03T163940_091.png

आमेर फोर्ट

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आमेर किला शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। जयपुर से आमेर किले की दूरी मात्र 11 किलोमीटर है। वहीं, किले की वास्तुकला पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। आमेर किले को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा भी प्राप्त है। इस किले को देखने के लिए प्रतिदिन 5,000 से अधिक पर्यटक आते हैं।

Ranthambore Fort Untitled_design___2023_07_03T163951_559.png

रणथंभोर फोर्ट

राजस्थान के खूबसूरत किलों की सूची में रणथंभौर किले का नाम भी शामिल है। रणथंभौर किले के पास ही राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व भी स्थित है। वहीं यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल इस किले में आप बड़े-बड़े दरवाजे, महल, गुंबद और मंदिर भी देख सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...