Best places to visit Bhopal: झीलों के शहर भोपाल में आएं, इन 5 प्रमुख जगहों में मंत्रमुग्ध हो जाएँ

वैसे तो भोपाल में घूमने के लिए कई जगहें है।आप शायद ना जानते हो,  इसलिए हम कुछ फेमस जगह के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। भोपाल की यात्रा की ट्रिप बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं।
Lake
Lakeweb

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: भोपाल भारत के हृदय नगरी मध्य प्रदेश की राजधानी है। जिसे झीलों की नगरी भी कहा जाता है। कहते है कि नवाबों के इस शहर में आपको घूमने की कई ऐसी खूबसूरत जगहें मिल जाएंगी। जिसके आप मुरीद हो जायेंगे। भोपाल शहर का बड़ा तालाब और छोटा तालाब बहुत ही लोकप्रिय है। इसके साथ-साथ यहां  कई ऐसे तालाब और पर्यटक स्थल है। जो आपको मनमोहित कर देंगे। भोपाल शहर की राजधानी  स्वच्छता के मामले में इंदौर के बाद दूसरे नंबर पर दूसरा सबसे खूबसूरत शहर है। भोपाल में भारत बेहतरीन  लिमिटेड के कारखाने भी हैं। अगर आप भोपाल फैमिली संग या फिर दोस्तों के साथ भोपाल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं। तो आप इन पांच खूबसूरत जगहों पर जाना ना भूलें। क्योंकि धार्मिक , ऐतिहासिक और प्रकृति से लबरेज ये जगहें काफी खूबसूरत है। 

बड़ा तालाब

भोपाल शहर में बहुत अधिक संख्या में झीलें हैं। इसलिए भोपाल शहर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। अपर लेक भोपाल की सबसे महत्वपूर्ण झील है। अपर लेक का नाम राजा भोजताल के नाम पर रखा गया था। इसलिए अपर लेक को भोजताल के नाम से भी जाना जाता है। भोपाल शहर का अपर लेक  सबसे पुरानी झीलों  में से एक है।  जो भोपाल के पश्चिम में स्थित है। स्थानीय  निवासी अपर लेक को बड़ा तालाब भी कहते हैं। इस झील के एक कोने पर राजा भोज् की एक प्रतिमा बनी हुई है। आपको बता दें कि अपर लेकर के ऊपर बने ब्रिज पर पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बना हुआ है।  जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। पर्यटक इस झील की यादों को कैमरे में कैद करके ले जाते है।

शौकत महल

भोपाल शहर में गोहर महल के पास ही शौकत महल भी स्थित है।  जिसका इतिहास 180 साल पुराना है। शौकत महल को 19वीं शताब्दी में गोहर बेगम की बेटी सिकंदर बेगम के शासनकाल में बनवाया गया था। भोपाल शहर के शौकत महल की वास्तुकला में इंडो इस्लामिक और यूरोपीय शैलियों  का एक अनूठा मिश्रण दिखाई पड़ता है। शौकत महल के हरे भरे बाग बगीचे इस सुंदर इमारत में चार चांद लगा देते हैं। कई बार शाम के समय बगीचों में विशेष कव्वाली कार्यक्रम का भी आयोजन होता है जिसे देखने के लिए पर्यटक उत्साहित रहते हैं।

वन विहार

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल का एक बेहद लोकप्रिय उद्यान है।  जहां पर आप को कई प्रकार के वन्य जीव देखने को मिल जाएंगे।  जिसमें चीतल ,सांभर, ब्लैक बक साही बाघ, चीता, जंगली सूअर, जंगली लकड़बग्घा ,ब्लू बुल आदि शामिल है।  इसके अलावा यहां पर आप कई प्रकार के विदेशी फूलों की प्रजातियां भी देख सकते हैं। यहां का शांत हरा भरा और सुनहरा वातावरण पर्यटकों  को खूब लुभाता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। 

भीमटेक गुफाएं

भीमटेक गुफाएं भोपाल का प्राचीन पर्यटन स्थल है। जो लगभग भोपाल से 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि यह गुफा हजारों साल पुरानी है। जिनको यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। यहां पर कई और गुफाएं बनी है। जिनकी दीवारों पर आदिमानव द्वारा पेंटिंग की गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह  इलाका प्राचीन समय में आदिमानव का  रिहायशी इलाका हुआ करता था।। हरे भरे वनस्पतियों से घिरा हुआ यह  इलाका काफी खूबसूरत आकर्षक लगता है।

बिरला मंदिर

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित भोपाल का बिरला मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। यह मंदिर अरेरा पहाड़ियों के नजदीक स्थित है। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व यहां पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। उस दौरान यहां पर काफी भीड़ होती है। इस मंदिर परिसर के अंदर रामायण और गीता के उपदेश अंकित किए गए हैं। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत और आकर्षित लगते हैं।  अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं और भोपाल की यात्रा पर है तो इस मंदिर पर जाना ना भूले। 

समरी

* झीलों और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध भोपाल में घूमने की ये पांच खास जगहें, जो हर पर्यटक को करती है आकर्षित

*वैसे तो भोपाल में घूमने के लिए कई जगहें है।  लेकिन कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में आप शायद ना जानते हो,  इसलिए हम कुछ फेमस जगह के बारे में  आपको बताने जा रहे हैं अगर आप भोपाल की यात्रा की ट्रिप बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं।

*भोपाल भारत के हृदय नगरी मध्य प्रदेश की राजधानी है। जिसे झीलों की नगरी भी कहा जाता है। कहते है कि नवाबों के इस शहर में आपको घूमने की कई ऐसी खूबसूरत जगहें मिल जाएंगी।

*  जिसके आप मुरीद हो जायेंगे। भोपाल शहर का बड़ा तालाब और छोटा तालाब बहुत ही लोकप्रिय है। इसके साथ-साथ यहां  कई ऐसे तालाब और पर्यटक स्थल है। जो आपको मनमोहित कर देंगे। भोपाल शहर की राजधानी  स्वच्छता के मामले में इंदौर के बाद दूसरे नंबर पर दूसरा सबसे खूबसूरत शहर है। भोपाल में भारत बेहतरीन  लिमिटेड के कारखाने भी हैं।

*  अगर आप भोपाल फैमिली संग या फिर दोस्तों के साथ भोपाल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं। तो आप इन पांच खूबसूरत जगहों पर जाना ना भूलें। क्योंकि धार्मिक , ऐतिहासिक और प्रकृति से लबरेज ये जगहें काफी खूबसूरत है। 

*भोपाल शहर में बहुत अधिक संख्या में झीलें हैं। इसलिए भोपाल शहर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। अपर लेक भोपाल की सबसे महत्वपूर्ण झील है। अपर लेक का नाम राजा भोजताल के नाम पर रखा गया था। इसलिए अपर लेक को भोजताल के नाम से भी जाना जाता है।

*  भोपाल शहर का अपर लेक  सबसे पुरानी झीलों  में से एक है।  जो भोपाल के पश्चिम में स्थित है। स्थानीय  निवासी अपर लेक को बड़ा तालाब भी कहते हैं। इस झील के एक कोने पर राजा भोज् की एक प्रतिमा बनी हुई है। 

* आपको बता दें कि अपर लेकर के ऊपर बने ब्रिज पर पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बना हुआ है।  जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। पर्यटक इस झील की यादों को कैमरे में कैद करके ले जाते है।

*भोपाल शहर में गोहर महल के पास ही शौकत महल भी स्थित है।  जिसका इतिहास 180 साल पुराना है। शौकत महल को 19वीं शताब्दी में गोहर बेगम की बेटी सिकंदर बेगम के शासनकाल में बनवाया गया था। 

* भोपाल शहर के शौकत महल की वास्तुकला में इंडो इस्लामिक और यूरोपीय शैलियों  का एक अनूठा मिश्रण दिखाई पड़ता है। शौकत महल के हरे भरे बाग बगीचे इस सुंदर इमारत में चार चांद लगा देते हैं। 

* कई बार शाम के समय बगीचों में विशेष कव्वाली कार्यक्रम का भी आयोजन होता है जिसे देखने के लिए पर्यटक उत्साहित रहते हैं।

*वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल का एक बेहद लोकप्रिय उद्यान है।  जहां पर आप को कई प्रकार के वन्य जीव देखने को मिल जाएंगे।  जिसमें चीतल ,सांभर, ब्लैक बक साही बाघ, चीता, जंगली सूअर, जंगली लकड़बग्घा ,ब्लू बुल आदि शामिल है।  

* इसके अलावा यहां पर आप कई प्रकार के विदेशी फूलों की प्रजातियां भी देख सकते हैं। यहां का शांत हरा भरा और सुनहरा वातावरण पर्यटकों  को खूब लुभाता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। 

*भीमटेक गुफाएं भोपाल का प्राचीन पर्यटन स्थल है। जो लगभग भोपाल से 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि यह गुफा हजारों साल पुरानी है। जिनको यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। यहां पर कई और गुफाएं बनी है। 

* जिनकी दीवारों पर आदिमानव द्वारा पेंटिंग की गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह  इलाका प्राचीन समय में आदिमानव का  रिहायशी इलाका हुआ करता था।। हरे भरे वनस्पतियों से घिरा हुआ यह  इलाका काफी खूबसूरत आकर्षक लगता है।

*भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित भोपाल का बिरला मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। यह मंदिर अरेरा पहाड़ियों के नजदीक स्थित है।

*  कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व यहां पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। उस दौरान यहां पर काफी भीड़ होती है। इस मंदिर परिसर के अंदर रामायण और गीता के उपदेश अंकित किए गए हैं। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत और आकर्षित लगते हैं।  अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं और भोपाल की यात्रा पर है तो इस मंदिर पर जाना ना भूले।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in