नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मथुरा को भगवान श्रीकृष्ण की नगर से जाना जाता है। इसी स्थान पर श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। आपको बता दें कि बांके बिहारी के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ पहुंचती है। इस शहर में राधे- कृष्ण की मंदिर काफी फेमस है। आज हम आपको इस स्टोरी में मथुरा के फेमस खानों के चीजों के बारे में बताने जा रहे है। आइए जानते हैं इसकी खाखिसयत के बारे में..
Mathura Ka Peda Untitled_design___2023_07_15T132532_651.png
मथुरा के पेड़ा
मथुरा का पेड़ा हर तरफ फेमस है। आप मथुरा में कहीं भी जाए आपको पेड़ा मिल जायेगा। मथुरा का पेड़ा आपको स्टेशन से लेकर ट्रेनों में भी मिल जाएंगे। दूध, शक्कर और घी से बने मथुरा के पेड़ा का कोई जवाब नहीं है।
Jalebi- Kachodi Untitled_design___2023_07_15T133120_321.png
जलेबी-कचौड़ी
मथुरा में पेड़ा के बाद कोई खाने की चीज सबसे लोकप्रिय है तो वो जलेबा-कचौड़ी है। यहां की जलेबी-कचौड़ी का कोई जवाब नहीं है। इस स्ट्रीट फूड को लोग सुबह नाश्ते में खाना पसंद करते है। यहां आपको हर जगह जलेबी-कचौड़ी आसानी से मिल जाएगी। यहां के स्थानीय लोगों और बाहर से आए पर्यटक द्वारा इस जलेबी-कचौड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
Thandai Untitled_design___2023_07_15T133230_666.png
ठंडाई
आप को बता दें कि जिस तरह से मथुरा के दुकानों में पेड़ा आसानी से मिल जाता है उसी तरह यहां पर ठंडाई भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। मथुरा के स्पेशल ठंडाई के स्वाद का अलग ही बात है। मंदिरों की आसपास के दुकान में ये आसानी से मिल जाएगी।
Makhan Mishri Untitled_design___2023_07_15T133333_088.png
माखन-मिश्री
मथुरा में माखन मिश्री काफी फेमस है। कहा जाता है ये श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय भोजन है। इसी लिए भक्तों को इसे प्रसाद के रूप में दिया जाता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in





