back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सर्दियों में भीड़ से दूर, भारत की इन ऑफबीट जगहों की खूबसूरती देख उड़ जाएगा दिमाग!

शिमला-मनाली जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों से हटकर सर्दियों में भारत के 7 ऑफबीट डेस्टिनेशन आपको शांति, प्राकृतिक खूबसूरती और अनोखा अनुभव देंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों का मौसम यात्रा के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि ठंडी हवाओं में न पसीना आता है और न ही धूप से परेशानी होती है। ऐसे में भारत में हिल स्टेशनों के अलावा कई ऑफबीट जगहें हैं जो अभी भी भीड़ से दूर हैं और शांति, प्रकृति और अलग अनुभव के लिए बेस्ट हैं। अगर आप हर साल शिमला, मनाली या नैनीताल घूम-घूमकर बोर हो चुके हैं, तो इस सर्दी इन 7 अनदेखी जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

1. चोपता (उत्तराखंड) –

इसे “छोटा स्विट्जरलैंड” कहा जाता है। सर्दियों में यहां बर्फ की सफेद चादर बिछ जाती है और यह ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा होता है। तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक यहीं से शुरू होते हैं। भीड़ कम होने की वजह से यहां का माहौल बेहद शांत और खूबसूरत रहता है।

2. तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

तवांग की खूबसूरती सर्दियों में और बढ़ जाती है। बर्फ से ढके मठ, शांत वातावरण और पहाड़ों की अद्भुत छटा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां का तवांग मोनेस्ट्री एशिया के बड़े मठों में से एक है और सर्दियों में कम टूरिस्ट होने के कारण यह और खास बन जाता है।

3. मंडावा (राजस्थान)

अगर आप ठंड में रेगिस्तान का अनुभव लेना चाहते हैं तो मंडावा एक बेहतरीन विकल्प है। यह जगह अपने पुराने किले और हवेलियों के लिए प्रसिद्ध है। सर्दियों में यहां का मौसम घूमने के लिए एकदम सही रहता है और इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह खास आकर्षण है।

4. जीरो वैली (अरुणाचल प्रदेश)

जीरो वैली हर मौसम में खूबसूरत है, लेकिन सर्दियों में इसकी शांति और अलग ही होती है। यहां की हरियाली, छोटे गांव और लोकल लाइफ आपको शहरी जीवन से दूर एक सुकून भरा अनुभव देंगे।

5. कच्छ (गुजरात)

सर्दियों में कच्छ का रण देखने लायक होता है। सफेद नमक के मैदान, ठंडी हवा और खुला आसमान एक अलग एहसास देते हैं। रण उत्सव के दौरान यहां की लोक संस्कृति, संगीत और खानपान का आनंद लिया जा सकता है।

6. कालपा (हिमाचल प्रदेश)

कालपा एक शांत पहाड़ी गांव है, जहां से किन्नौर कैलाश के शानदार नजारे दिखाई देते हैं। सर्दियों में यहां बर्फबारी होती है और भीड़ बहुत कम रहती है, इसलिए यह जगह कपल्स और सोलो ट्रैवलर्स दोनों के लिए परफेक्ट है।

7. माजुली (असम)

माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। सर्दियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है। यहां की लोकल संस्कृति, मठ और ब्रह्मपुत्र नदी के नजारे इसे खास बनाते हैं।

ये जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

इन 7 ऑफबीट जगहों पर सर्दियों में यात्रा करके आप न सिर्फ भीड़ से दूर रहेंगे, बल्कि प्रकृति की असली खूबसूरती का आनंद भी ले सकेंगे। इस सर्दी कुछ नया और यादगार करने का मन हो तो ये जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...