नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का एक अलग ही मजा होता है इस दौरान एक-एक मोमेंट यादगार बन जाता है। आप अपने दोस्तों के साथ एक दिन का ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। इस दौरान पंजाब के पटियाला की खूबसूरती को देख सकते हैं। यह जगह परंपरा सांस्कृतिक विरासत, रीति रिवाज और वास्तुकला के लिए लोकप्रिय है। अगर आप भी पटियाला जैसी जगह पर घूमना चाहते हैं तो आप दोस्तों के साथ यहां की नाइट लाइफ को जरूर इंजॉय करें।
पटियाला
पटियाला घूमने के लिए दिल्ली हरियाणा और पंजाब के आसपास के लोग आते हैं। यहां चंडीगढ़ में गुलाब बाग, रॉक गार्डन और सुखना झील भी है। इस जगह पर आप अपने दोस्तों के साथ एक दिन में कई सारी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आपने भी दोस्तों के साथ एक दिन का ट्रैवल प्लान बनाया है तो पटियाला जैसी जगह बेस्ट लोकेशन है।
कसौली
दोस्तों के साथ घूमने के लिए पहाड़ी हिल स्टेशन कसौली भी बेस्ट लोकेशन है। आप यहां पर एक दिन का ट्रिप प्लान करके जा सकते हैं और ऊंचे ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, बड़े देवदार के पेड़ और झील जैसी खुबसूरती को देख सकते हैं। इसके अलावा आप सनसेट पॉइंट मंकी पॉइंट श्री बाबा बालक नाथ मंदिर जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। कसौली यह कैसी जगह है जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ बाइकिंग कर सकते हैं इसका एक अलग ही मजा होता है। यह एक पहाड़ों का शहर है जहां आपको सुकून मिलता है।
नाहन
दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह जगह भी एक बहुत अच्छी लोकेशन है आप यहां पर खूब इंजॉय कर सकते हैं। यह जगह बाइक राइडिंग के लिए फेमस है आप यहां पर सफर के दौरान हरियाली ही हरियाली देखेंगे। एक दिन के ट्रिप में आप इस जगह को एक्सप्लोर और कर सकते हैं।





