back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी के लिए दूल्हा दुल्हन दिल्ली के इन मार्केट से करें खरीददारी, मिल जाएंगे लाजवाब मैचिंग आउटफिट

शादी का सीजन शुरू होते ही दूल्हा दुल्हन अपनी वेडिंग को खास बनाने के लिए तरह-तरह के डिजाइनर आउटलुक पहनना पसंद करते है। अच्छे कपड़े कहां से खरीदी जाए तो आप दिल्ली की मार्केट से खरीद सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: शादी का सीजन शुरू हो चुका है। और बाजारों में रौनक लगी हुई है।  लोगों की भीड़ देखते ही बन रही है। जहां बाराती से लेकर घराती , वेडिंग में खास और खूबसूरत दिखने के लिए तरह-तरह के कपड़े खरीद रहे है। वहीं  दूल्हा-दुल्हन भी अपनी वेडिंग को यादगार और खास बनाने के लिए भी आकर्षक डिजाइनर के लुक और लेटेस्ट ट्रेंडिंग कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि डिजाइनर और लेटेस्ट कपड़े आखिर कहां से खरीदे जाएं। जिससे उनकी वेडिंग यादगार बन जाए। और खुद सबसे अलग वा खूबसूरत नजर आएं।  तो हम आपको बता दें की शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली का  बाजार काफी मशहूर है। दूर-दूर शहरों से लोग यहां आते हैं।  यहां आप शादी के कपड़े दिल्ली की विभिन्न मार्केट से खरीद सकते हैं। जहां आपको  लेटेस्ट और ट्रेडिंग आउटफिट मिल  जाएंगे।

सरोजनी नगर

वेडिंग शॉपिंग कि अगर बात हो और लोगों के जुबान पर सरोजिनी नगर मार्केट का नाम ना हो ऐसा भला कहां हो सकता है। यह दिल्ली का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। जहां शादी से जुड़ा छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा सामान आसानी से मिल जाता है।  अगर आप अपने ब्राइड के लिए लहंगा खरीदना चाह रहे हैं या फिर दूल्हा के लिए शेरवानी कुर्ता पजामा कोट पेंट खरीदना चाह रहे हैं तो आप सरोजिनी नगर की इस मार्केट से खरीद सकते हैं। यहां  आपको विभिन्न प्रकार के लेटेस्ट डिजाइनिंग कपड़े सस्ते दामों में  मिल जाएंगे।

लाजपत नगर

लेटेस्ट डिजाइन के लहंगे सलवार सूट कुर्तियां साड़ियां फुटवियर ज्वेलरी आदि की खरीदारी के लिए लाजपत नगर मार्केट एकदम आपके लिए परफेक्ट है।  यहां दूल्हा-दुल्हन के अलावा अन्य लोगों के लिए भी कपड़े काफी सस्ते और अच्छे दाम में मिलते हैं । यहां पर  ट्रेडिंग से जुड़े कपड़े आपको देखने को मिल जाएंगे।

चांदनी चौक

वेडिंग शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट मार्केट चांदनी चौक की मार्केट है। यहां शादी के पूरे सीजन ऐसी भीड़ होती है । जैसे कोई मेला लगा हो। यहां आपको आपकी उम्मीद से ज्यादा सस्ते लहंगे , साड़ी सूट कोट पेंट शेरवानी आउटफिट आपको मिल जाएंगे।  साथ ही आप यहां डिजाइनर के हूबहू कपड़े भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से ज्वेलरी फुटवियर आदि की भी शॉपिंग कर सकते हैं।

चावड़ी बाजार

दिल्ली का चावड़ी बाजार वैसे तो शादी के कार्ड के लिए मशहूर है। आप  वेडिंग कार्ड छपवाने के लिए चावड़ी बाजार का रुख कर सकते हैं।  इसके अलावा चावड़ी बाजार में आपको सस्ते कपड़े दूल्हा-दुल्हन के और अन्य घर वालों के लिए बेहतरीन डिजाइनर कपड़े मिल जाएंगे। यहां कई सारी दुकानें है। जहां अलग अलग दामों में वेडिंग के कपड़े उपलब्ध है।

करोल बाग़

दुल्हन और दूल्हे के लिए खरीदारी करनी है तो आप दिल्ली के  करोल बाग की मार्केट से बढ़िया कोई मार्केट हो ही नहीं सकती। यह ऐसी जगह है। जहां लेटेस्ट डिजाइनर साड़ियां, लहंगे, शादी का जोड़ा, वहीं  लड़कों के लिए शेरवानी , पजामा कुर्ता आदि आपको मिल जाएंगे।  यहां लगभग सैकड़ो दुकाने है।  और यहां पर बेस्ट से  वेडिंग ड्रेस मिलती है। वो भी  सस्ते दामों पर आप खरीद सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...