नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भारत अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है लोग यहां पर बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। आज हम महाराष्ट्र राज्य का भंडारदरा की बात कर रहे हैं, जहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों का मन मोह लेती है। महाराष्ट्र मुंबई का फेमस शहर माना जाता है यहां की ऊंची-ऊंची इमारतें देखने के बाद सिर चकरा जाता है। वहीं, यहां का प्राकृतिक नजारा पहाड़, झरने, नदियां मन को खुश कर देते हैं। महाराष्ट्र का मुंबई शहर अपने खान-पान अनोखी संस्कृति के लिए भी जाना जाता है।
घूमने के लिए लोकेशन
भंडारदरा घूमने के लिए आपको एक से बढ़कर एक जगह ही मिल जाती है जहां पर आप इतिहास को भी जानेंगे। यह गांव अपनी खूबसूरती से भरा हुआ है यहां के झील म्यूजिक डांस टेस्टी फूड और कैंपिंग जैसी चीज लोगों को बहुत पसंद आती है। जगह पर ट्रैवल प्लानिंग करना एक अच्छा एक्सपीरियंस भी रहेगा। भंडारदरा में आप रंधा गांव का धरना, आर्थर झील, कालसुबाई चोटी जैसी जगहों को देख सकते हैं।
भंडारदरा में इतिहासिक जगहें
भंडारदरा आप इंजॉय करने के साथ-साथ कई ऐतिहासिक जगह के बारे में भी जान सकते हैं। अगर आपको इतिहास को जानने में दिलचस्पी है तो आप यहां के रतनगढ़ के किले के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा रतनवाड़ी गांव में ट्रैकिंग भी कर सकते हैं इसका एक्सपीरियंस काफी अलग रहेगा। रतनगढ़ किले का इतिहास 400 साल पुराना है इसके अलावा आप हरिश्चंद्र का किला भी देख सकते हैं जो मराठा राजाओं की बहादुरी को बयां करती है।
यहां मिलेगी आध्यात्मिक शांति
अगर आप इस जगह पर धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं तो रतनवाड़ी गांव जा सकते हैं। यहां पर आप अमृतेश्वर शिव मंदिर विकसित कर सकते हैं जो 1000 साल पुराना माना जाता है। इस जगह पर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।




