back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Best places to visit Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में इन 5 जगहों में जरूर घूमें , आएगा खूब मजा

अगर आप भी घूमने फिरने की शौकीन हैं।  परिवार संग या दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको छत्तीसगढ़ एक बार जरूर जाना चाहिए। खूबसूरती अन्य राज्यों से सबसे अलग और हटकर है। जो इसे खास बनाती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: भारत एक ऐसा देश है।  जहां पर कई सारे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं। इसके अलावा यहां पर कई सारी चमत्कारिक और रहस्यमई जगह भी हैं। जिनमें से जुड़ा राज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं प्राकृतिक स्थलों के लिहाज से भी भारत बहुत सुंदर जगह है। लेकिन एक राज्य ऐसा भी है जो अन्य राज्यों से हटकर है। वो छत्तीसगढ़ है। यह  भारत का प्रसिद्ध और समृद्ध राज्य है।  यहां घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है।  अगर आप प्रकृति प्रेमी है। और प्रकृति  से प्यार करते हैं तो आपको एक बार छत्तीसगढ़ जरूर जाना चाहिए। क्योंकि छत्तीसगढ़ ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को अपनी गोद में समेटे हुए हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में छत्तीसगढ़ की पांच ऐसी खूबसूरत जगहें के बारे में बताने जा  बताने जा रहे हैं  जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। 

चित्रकोट

छत्तीसगढ़ का चित्रकोट भी बहुत बेहद सुंदर और आकर्षक पर्यटक स्थल माना जाता है। चित्रकोट में स्थित वाॅटरफाॅल को छत्तीसगढ़ का नाइग्रा फॉल भी कहा जाता है। यह  छत्तीसगढ़ का सबसे चौड़ा झरना है। जो जगदलपुर से 38 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच देखने को मिलता है।  बारिश के मौसम में इस जगह को धरती का स्वर्ग कहा जाता है । ऐसे में अगर आप छत्तीसगढ़ घूमने के लिए निकल चुके हैं तो आप एक बार चित्रकोट जरूर जाना चाहिए। 

दंतेश्वरी मंदिर,  दंतेवाडा

दंतेवाड़ा स्थित इस मंदिर के विषय में कहते हैं कि यह वह स्थान है।  जहां पर देवी सती का दांत गिरा था। इसलिए इस स्थान का नाम दंतेश्वरी है। इसे  देश का 52 वा शक्तिपीठ भी माना जाता है।  आपको बता दें कि दंतेश्वरी माता की मूर्ति की 6 भुजाएं हैं। जिनमें से दाएं हाथों में क्रमशः शंख ,खड़क और त्रिशूल है और बाएं हाथ में घंटी पदम और राक्षस है।  मूर्ति के ऊपर चांदी का छत्र है।  माता वस्त्र आभूषण से अलंकृत हैं। दंतेवाड़ा इलाका काफी सेंसिटिव है।  क्योंकि नक्सलियों का प्रभाव यहां ज्यादा रहता है लेकिन इसके बावजूद भक्त आना नहीं छोड़ते। और पर्यटकों से लेकर सैलानियों का तांता लगा रहता है। 

कांकेर पैलेस कांकेर

कांकेर में कांकेर  पैलेस सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।  महल के कई भाग अब  हेरिटेज होटल के रूप में परिवर्तित कर दिए गए हैं।  कांकेर पैलेस को पहले राधा निवास बगीचा के नाम से जाना जाता था।  जो आज कांकेर पैलेस के रूप में देश-विदेश में ख्यात हासिल कर चुका है। यह  पैलेस आम जनता के लिए साल में सिर्फ एक दिन खुलता है। दशहरे के दिन कांकेर पैलेस में लोगों की भीड़ जुटती है  और विदेशी पर्यटकों का यहां तांता लगा रहता है।

केंदई वाटरफॉल

यह खूबसूरत वॉटरफॉल जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूरी पर केंदई गांव में स्थित है। 75 फीट ऊंचाई यह  वॉटरफॉल अब एक शानदार पिकनिक स्पॉट भी बन गया है।  जहां परिवार के साथ एक यादगार दिन बिताया जा सकता है। केंदई वॉटरफॉल की खूबसूरती मानसून के अलावा सर्दियों के मौसम में खूब दिखती है। गुलाबी ठंड के बीच पर्यटक यहां भारी संख्या में आते हैं केंदई वॉटरफॉल रायपुर से करीब 291 मिनट किलोमीटर की दूरी पर है। 

मैनपाट

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आने वाला पर्यटन स्थल मैनपाट छत्तीसगढ़ के सबसे खूबसूरत जगह में से एक है।  मैनपाट को छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से भी जाना जाता है। यहां 12 महीने मौसम खुशनुमा बना रहता है। यहां  सैर सपाटे के लिए कई खूबसूरत स्थल है।  जिनमें बौद्ध मंदिर,  उल्टा पानी ,टाइगर पॉइंट , जलजली, मेहता पॉइंट , चाय बागान के अलावा कोई अन्य स्थान भी शामिल है। इस राज्य के पर्यटकों के अलावा देश के कोने कोने से भी सैलानी यहां आते है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵