नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थान और मंदिर हैं, जहां पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते हैं। आज हम आपको दिल्ली के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे। यहां आपको शांति और सुकून का अनुभव होगा।
Lodhi Garden Untitled_design___2023_06_24T184359_599.png
लोधी गार्डन
दिल्ली के केंद्र में स्थित लोधी गार्डन एक ऐतिहासिक पार्क है जो अपनी हरियाली, लॉन, मकबरों और स्मारकों जैसी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। पिकनिक और विश्राम के लिए यह उत्तम स्थान है।
India Gate Untitled_design___2023_06_24T184531_569.png
इंडिया गेट लॉन
दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास के लॉन भी पिकनिक के लिए बेस्ट स्पॉट है। यह दिल्ली का एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है जहां बहुत से लोग जाना पसंद करते हैं। यहां आप आसपास के क्षेत्र के दृश्यों के साथ-साथ हरी-भरी हरियाली और एक प्रतिष्ठित स्मारक का आनंद ले सकते हैं।
Fun and Food village Untitled_design___2023_06_24T184929_572.png
फन एंड फूड विलेज
दिल्ली के कापसहेड़ा में स्थित फन एंड फूड विलेज भी एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। यह स्थान गर्मी के मौसम में वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां आप तैराकी के अलावा कई वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लें सकते हैं।
Hauz Khas Complex Untitled_design___2023_06_24T185024_995.png
हौज खास कॉम्प्लैक्स
आप दक्षिण दिल्ली के इस ऐतिहासिक स्थान पर बेहतरीन पिकनिक की योजना बना सकते हैं। खूबसूरत झील, वन्यजीव पार्क और उद्यान आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। यहां आप क्षेत्र की वास्तुकला और शांति को निहारते हुए झील के किनारे पिकनिक मना सकते हैं।
Garden of Five Senses Untitled_design___2023_06_24T185122_523.png
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज
दक्षिण दिल्ली का यह विशाल पार्क एक बेस्ट पिकनिक स्पॉट में एक है। इस पार्क में आप पिकनिक मना सकते हैं और विभिन्न थीम वाले क्षेत्रों, मूर्तियों, बगीचों और तालाबों का आनंद ले सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





