नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिवाली के मौके पर दिल्ली के सदर बाजार में होलसेल मार्केट से आप कई सारे सामान खरीद सकते हैं। यहां पर सजावट के सामान सस्ते दामों में मिल जाते हैं। सदर बाजार में फैंसी लाइट्स की लड़ियाँ 100 रुपए से भी कम कीमत पर मिल जाती है। यहआर्टिफिशियल लाइट्स घर को परफेक्ट लुक देते हैं और खूबसूरत दिखाते हैं। दिवाली के मौके पर सस्ते में घर सजाना है तो सदर बाजार जाने की प्लानिंग बना लीजिए।
कैसे पहुंचे सदर बाजार
अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो सदर बाजार के लिए आपको ये रूट फॉलो करना है। अगर आप दिल्ली से थोड़ा दूर भी है तो अपने पर्सनल व्हीकल से ट्रैवल कर सकते हैं। यह आपके लिए आसान रहेगा। सदर बाजार जाने के लिए आपको मेट्रो से सफर करना चाहिए इसके लिए आपको दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन से सफर करना है। आपको चांदनी चौक उतरना है और यहां से ऑटो से सदर बाजार जा सकते हैं। इस मार्केट में जाने के लिए आपको पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि भीड़ काफी ज्यादा होती है।
लाइट्स की दुकानें
सदर बाजार में लाइट्स की कई सारी दुकान मौजूद है जहां रंग-बिरंगे कलर्स और डिजाइन के लाइट्स मिलते हैं। दिवाली पर घर को सजाने के लिए आप यहां से खरीदारी कर सकते हैं। सदर बाजार की पान वाली गली लाइट्स के लिए काफी फेमस है यहां पर आपको ₹10 से लेकर ₹100 में अच्छी क्वालिटी के लाइट्स मिल जाते हैं। यह लाइट्स आपको आपके आसपास के मार्केट में 1000 रुपए तक मिलते हैं।
चांदनी चौक का बाजार
चांदनी चौक में लाइट्स की बहुत बड़ी मार्केट है। यहां पर आपको 100 से ₹200 में फैंसी लाइट्स मिल जाते हैं। इस मार्केट में फाउंटेन, दिया, मोमबत्ती, लड़कियां, झूमर आदि भी अच्छी कीमत पर मिल जाती है। दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट में दिवाली के मौके पर लोगों की बहुत भीड़ लगती है।


