नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिसंबर का महीना चल रहा है और कुछ ही दोनों में नया साल शुरू होने वाला है। नए साल की खुशियों को लोग अपने-अपने तरीके से मनाना पसंद करते हैं। न्यू ईयर प्लानिंग करके आप अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। नए साल के सेलिब्रेशन के लिए कई जगहों पर बेहतरीन तरीके से जश्न मनाया जाता है। निर्माण से दूर आप अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन को दुगना बना सकते हैं।
मसूरी
मनाली एक ऐसी जगह है जहां पर क्रिसमस के साथ-साथ न्यू ईयर फेस्टिवल को भी बड़े ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। इस जगह पर आप चाहे तो अपने दोस्तों या फिर फैमिली के साथ बर्फबारी के माहौल में नए साल का स्वागत कर सकते हैं। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां से खूबसूरत वादियां देखने को मिलती है।
नैनीताल
उत्तराखंड का नैनीताल क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। आप यहां पर अपनी फैमिली के साथ खूब इंजॉय कर सकते हैं। नैनीताल में देखने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है।
जैसलमेर
राजस्थान का जैसलमेर एक बहुत अच्छी जगह है आप यहां पर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। आप यहां पर ऐतिहासिक जगह की सैर कर सकते हैं जैसलमेर में ऊंट की सवारी जीप सवारी बोटिंग आदि का मजा ले सकते हैं।
चकराता हिल स्टेशन
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए उत्तराखंड का चकराता हिल स्टेशन बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां का शांत वातावरण आपको सुकून देता है। यह हिल स्टेशन बहुत ही शानदार जगह पर है यहां आने के बाद आपको बेहद शांति मिलती है। चकराता हिल स्टेशन पर आप स्कूटी से टाइगर फॉल्स, देवबंद बर्ड वाचिंग, बुधेर गुफा, चिलमरी नेक, यमुना एडवेंचर पार्क जैसी जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं।




