back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chardham Yatra पर जाने से पहले इन बातों का जरुर रखें ध्‍यान, वरना सेहत पड़ेगी आस्था पर भारी

अगर आप भी चारधाम यात्रा का बना रहे प्लान तो, आपकी यात्रा सुरक्षित, आरामदायक, और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनी रहे इसके लिए इन बातों का आपको विशेष रुप से रखना होगा ध्‍यान आइए जानते है वो खास बात।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । भारत की सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ यात्राओं में से एक चार धाम यात्रा जो अब पिछले महीने से शुरु हो चुकी है जहां जाने के लिए कई यात्र‍ियों ने दो महीने पहले ही अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है, लेकिन इन सब के बीच आपको चार धाम यात्रा से जुड़ी सभी सावधानियों का रखना चाहिए ध्‍यान, जिससे आपकी यात्रा सुरक्षित, आरामदायक हो। आइए जानते है वो खास बात। 

कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

जब तक आपकी सेहत अच्छी नही होगी तब तक आप कोई भी यात्रा नही कर सकते है क्योकि आस्था एक अलग बिंदु है और स्वास्थ्य दूसरा अपनी यात्रा को सुगम बनाने आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जब बात चारधाम यात्रा की आती है तो सबसे पहले आपको शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होना पड़ता है। क्योकि यहां की ऊंची चढ़ाई और फिसलन भरे सकरे पहाड़ी रास्ते आपके सेहत के लिहाज से सुरक्षित बनाने आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

पहले से करें बॉडी को तैयार

चार धाम यात्रा के दौरान लगभग हर यात्री को काफी पैदल चलना पड़ता है। जहां यमुनोत्री धाम पहुचने आपको एक लंबी पैदल यात्रा करनी पड़ती है, तो वहीं गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक लगभग 18 किलोमीटर तक का लंबा रास्ता तय करना पड़ता है जिसके लिए आपको पैदल या पिट्ठू वगैरह भी करके जाना पड़ सकता है लेकिन फिर भी आपको यहां जाने से पहले रोज चार से पांच किलोमीटर की सैर करना शुरू करें। इससे आपका ऑक्सीजन लेवल अच्छा होगा । और ऊंचाई पर जाने से सांस लेने में समस्या भी नही होगी। 

दवा साथ रखना ना भूलें

चारधाम यात्रा से पहले लगभग हर यात्री को अपने स्वास्थ्य की पूर्ण जांच करवानी चाहिए, इससे कोई बीमारी के लिहाज से आप उसका दवांओ के जरिए इलाज कर सकते है। इसमें अपने साथ फर्स्ट एड बॉक्स जरुर साथ रखना चाहिए इससे किसी भी इमरजेंसी में आपको तुरंत आराम मिल सकता है। 

पंजीकरण और परमिट

यात्रा शुरू करने से पहले आपको उत्तराखंड सरकार द्वारा 2025 के लिए लागू किया गया बायोमेट्रिक पंजीकरण जरुर करवा लेना चाहिए, इससे यात्री को बिना पंजीकरण के प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं साथ में अपने वैध पहचान पत्र जरुर साथ रखें। इसमें वोटर आइडी, आधार कार्ड वगैरह। 

स्थानीय रीति-रिवाजों का सम्मान

चार धाम में प्रवेश करने से पहले वहां का अनुशासन जरुर पालन करे, मंदिरों के अंदर फोटो/वीडियो लेने से बचे, मंदिरों में प्रवेश से पहले जूते उतारें, सिर ढकें, और अच्छे कपड़े पहनें। जैसे सलवार-कमीज कुर्ता-पायजामा । ऐसा नही करने पर आपको फाइन भी भरना पड़ सकता है। 

हाइड्रेशन और पोषण

यात्रा के दौरान डिहाइड्रेशन, थकान आम समस्या होती है। इसके लिए नियमित रूप से बोतलबंद या उबला हुआ पानी जरुर साथ रखें। वही साथ में हल्के स्नैक्स जैसे सूखे मेवे, बिस्कुट, और चॉकलेट, एनर्जी बार जरुर साथ रखें। 

आवास और परिवहन की पहले से बुकिंग

इस समय यानी मई-जून और सितंबर-अक्टूबर में वहां अधिक भीड़ होती है, ऐसे में होटल और परिवहन की कमी हो सकती है इसके लिए आपको पहले से निजी होटल, या धर्मशालाओं में बुकिंग करा लेना चाहिए । और इसके साथ हवाई यात्रा के लिए आपको देहरादून से बुकिंग करना पड़ सकता है। इन बातों का ध्‍यान रख आप आस्था को सेहत से ऊपर रखकर आनंद ले सकते है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵