नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आपने अपने पार्टनर के साथ काफी लंबे समय से सुकून के पल नहीं बिताएं हैं तो गुजरात के ट्रैवल प्लेसेस के बारे में जान लीजिए। गुजरात के बीच को देखने के बाद आपको गोवा की याद आ जाएगी। यहां के खूबसूरत बीच के किनारे आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकते हैं। पार्टनर के साथ गुजरात की यात्रा करना आपके लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस बन जाएगा।
माधवपुर बीच
गुजरात का माधवपुर बीच बहुत फेमस है यहां पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं। बीच पर घूमने के लिए यहां के स्थानीय वस्त्रों को खरीद सकते हैं। यहां का शांत वातावरण सुकून देता है।
द्वारका बीच
अहमदाबाद से कुछ घंटे की दूरी पर द्वारका भगवान श्री कृष्ण का शहर कहलाता है। यह मंदिर समुद्र के बीच में बनी हुई है। इस जगह की यात्रा करने के लिए देश-विदेश से टूरिस्ट यहां आते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने के साथ द्वारका बीच पर इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आप इंजॉय करने के साथ-साथ कई सारे दर्शनीय स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं।
मांडवी बीच
घूमने के लिए कच्छ का मांडवी बीच सूर्यास्त के समय में बेहद खूबसूरत लगता है। पार्टनर के साथ यहां आने पर आपको एक अलग तरह का एक्सपीरियंस मिलेगा। समुद्र के किनारे सनसेट के समय में आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। सनसेट के टाइम पर यहां का प्यारा व्यू पार्टनर के रोमांटिक समय को खास बना देता है।
चौपाटी बीच
गुजरात के पोरबंदर में चौपाटी बीच काफी फेमस है। अहमदाबाद से इस बीच की दूरी 4 से 5 घंटे की है। इस जगह की यात्रा करते समय आपको गोवा की याद जरूर आएगी। बीच का नजारा इतना खूबसूरत है कि आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं।





