जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का हुआ आयोजन।

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
District Sultanpur News
District Sultanpur News Social Media

रफ्तार डेस्क - सुलतानपुर- जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Sultanpur News
Sultanpur News Social Media

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था से सम्बन्धित व मुख्य विकास अधिकारी ने जन सामान्य द्वारा प्रेषित किए गए विकास से संबंधित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

Sultanpur News
Sultanpur News Social Media

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्र, एसडीएम सदर सी.पी. पाठक, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।

और अन्य खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.