back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नैना देवी का मंदिर के बारे में जानकारी – Naina Devi Mandir in Hindi

नैना देवी का मंदिर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में स्थित है। यह मंदिर हिन्दू धर्म के लोगों का पवित्र धार्मिक स्थान है। इन्हें देवी के 51 शक्ति पीठों (Naina Devi Shaktipeeth) में से एक माना जाता है। यहां देवी सती के नैन यानि आंखें गिरी थीं। माता नैना देवी अपने इस भव्य मंदिर में पिंडी रूप में स्थापित हैं।

नैना देवी से जुड़ी एक कथा – Story of Naina Devi Temple in Hindi

एक पौराणिक कथा के अनुसार पिता दक्ष के यज्ञ में पति का अपमान होने पर, माता पार्वती ने स्वयं को उसी यज्ञ में भस्म कर लिया। इसके बाद शिव जी अपना आपा खो बैठे तथा माता पार्वती के देह को लेकर इधर-उधर भटकने लगें। सभी देवताओं ने मिलकर, भगवान विष्णु से इस समस्या का समाधान करने को कहा। भगवान विष्णु जी ने देवी पार्वती के देह के 51 टुकड़े कर दिए। इसके बाद जहां-जहां देवी पार्वती के शरीर का हिस्सा गिरा वहां- वहां देवी के शक्ति पीठ स्थापित होते चले गए। नैना देवी का नाम भी देवी के 51 शक्ति पीठों में शामिल किया गया है। कथा के अनुसार यहां देवी पार्वती के दोनों आंखे गिरी थी।

नैना देवी की मान्यता – Importance of Naina Devi Temple

मान्यता है कि जो भी भक्त देवी का सच्चे मन से पूजन करता है, देवी उसके सभी दुखों का अंत करती हैं तथा उसे उसके कार्यों में सफलता दिलाती हैं। नवरात्र के दिनों में नैना देवी की पूजा करने वालों पर न की कृपया दृष्टि बनी रहती है, तथा उसके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल ही नहीं, इन जगहों पर भी सर्दियों में ले सकते हैं बर्फबारी का मजा, ये हैं परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों के मौसम में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए ज्यादातर लोग शिमला या हिमाचल के अन्य लोकप्रिय...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...