back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जामनगर के बारे में जानकारी – Jamnagar in Hindi

जामनगर गुजरात राज्य में स्थित एक शहर है जो काठियावाड़ उपद्ववीप में कच्छ की खाड़ी के तट पर बसा है। जामनगर को World’s Oil City के रूप में जाना जाता है क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज से संबंधित दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी और एस्सार ऑयल से संबंधित एक छोटी रिफाइनरी जामनगर में ही स्थित है। 

रणमल झील के आस-पास बसा जामनगर शहर खुद में आधुनिकता व प्राचीनता दोनों को समेटे हुए है। यूरोपीय शैली के अनुसार बना यह शहर अभयारण्यों और हरे-भरे पार्कों का भंडार है। जामनगर में संगमरमर से बने चार जैन मंदिर बहुत प्रसिद्ध है- वर्धमान शाह मंदिर(Vardhman Shah’s Temple), शेठ मंदिर(Sheth’s Temple), रायसी शाह मंदिर(Raisi Shah’s Temple) और वासुपूज्य स्वामी मंदिर(Vasupujya Swami’s Temple)। 

जामनगर का इतिहास –

जाम श्री रावल ने नवानगर (Nawanagar) को 1540ई. में अपनी रियासत के तौर पर बसाया था। जामनगर को ही पहले नवानगर के नाम से जाना जाता था। जामनगर जडेजा( Jadejas) शाही खानदान की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी रियासत थी। जाम रणजीत सिंहजी, “जो अपने समय के महान क्रिकेटर थे” ने इस शहर को एक नए तरीके से बसाया था। 

जामनगर कैसे पहुंचें –

  • हवाई मार्ग – By Flight

जामनगर का नजदीकी हवाई अड्डा जामनगर हवाई अड्डा है जो शहर के केंद्र से करीब 6 से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

  • रेल मार्ग – By Train

जामनगर रेलवे स्टेशन ही शहर का बड़ा रेलवे स्टेशन है जो शहर से लगभग 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

  • सड़ग मार्ग – By Road

जागनगर अहमदाबाद, मुम्बई, उदयपुर, राजकोट आदि बड़े शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। 

जामनगर घूमने का समय –

जामनगर जाने का सबसे उत्तम समय अक्टूबर से जनवरी है। इस दौरान यहां का मौसम शांत और सुहावना रहता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...