नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल, मई महीने ऐसा होता है, जब ज्यादातर लोग भीषण गर्मी से दूर ठंडी जगहों पर घूमने जाना पसंद करते है, जिसमें ज्यादातर लोग हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर या लेह-लद्दाख जाना पसंद करते है लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको बताऐगें भारत की ऐसी जगहों के बारे में जहां आप अपनी फैमिली, फ्रेंड्स, दोस्तों के साथ एक यादगार पल बिता सकेगें। आइए जानते है उन शानदार जगहों के बारें में ।
इन शानदार जगहों पर जरुर करे विजिट।
मौसम कोई भी हो, घूमना किसे पसंद नहीं होता इस समय लगभग उत्तर भारत व पूर्व में काफी गर्मी पड़ रही है अगर ऐसे में आप भी किसी ठंडी जगह पर घूमने का बना रहे प्लान तो एक बार इन शानदार जगहों पर जरुर करे विजिट।
रिकांग पिओ
अगर आप भी ठंडी वादी के प्रेमी है और जाना चाहते है हिमाचल तो एक बार जरूर जाएं रिकांग पिओ, जहां पहुंचते ही आपको सुकून मिलेगा। समुद्र तल से लगभग सात हजार फीट ऊपर जहां कई एडवेंचर एक्टिवीज का मिलेगा मौका।
मुनस्यारी
उत्तराखंड गए और मुनस्यारी हिल स्टेशन नही गए तो क्या गए यहां ऊंचे पहाड़, घने जंगल, झील-झरने और ठंडी हवाओं और हसीन वादियों का आनंद ले सकते है मानों धरती पर अमृत बरस रहा हो। ये उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक छोटा हिल स्टेशन है।
सोनमर्ग
धरती का स्वर्ग कहा जानेवाला जम्मू कश्मीर का सोनमर्ग, जहां लगभग पूरे साल ठंड रहती है, देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने वहां जाते है, रोमाटिंक डेस्टिनेशन कहा जानेवाला सोनमर्ग का टेंपरेचर इस गर्मी में भी 10°C के आसपास होता है।
लेह लद्दाख
हमेशा कड़ाके की ठंड पड़नेवाली इस जगह पर आप किसी भी समय चले जाएं आपको यहां स्वर्ग ही बरसता नजर आऐगा ये है जम्मू कश्मीर को लेह लद्दाख जहां हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से लोग घूमने आते है। यहां कई सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स भी है जहां आप इसका आनंद ले सकते है।
सिक्कम
गर्मियों में सिक्किम जाना भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है जहां आपको उत्तर से जाने पर एक अलग ही दुनिया दिखाई देगी, ये जगह किसी स्वर्ग से कम नही है, जहां पूरे साल ठंड पड़ती है।
शिलॉन्ग
भारत के पसंदीदा जगहों में शामिल मेघालय की खूबसूरत जगह शिलॉन्ग जहां मौसम पूरे साल खुशनुमा रहता है, इसे ईस्ट स्कॉटलैंड भी कहा जाता है, जहां लोग दूर दूर से घूमने जाना पसंद करते हैं।
ऊटी
गर्मी से छुटकारा पाने ऊटी का मौसम भी काफी ज्यादा अच्छा रहता है, जहां हसीन वादियों में घूमना किसी जन्नत से कम नही है।





