नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दोस्तों के साथ घूमना फिरना एक यादगार पल होता है अगर आप भी अभी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो एडवेंचर से भारी इन जगहों पर आना बिल्कुल ना भूलें। समर वेकेशन में हर किसी का अपना अपना प्लान होता है अगर आपको एक्टिविटीज करना पसंद है तो आपके लिए यह सारे डेस्टिनेशंस बेस्ट है आप यहां पर स्पोर्ट्स और ट्रैवल का भरपूर मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आपको समर वेकेशन का शानदार अनुभव भी मिलेगा।
लेह लद्दाख
प्लीज लद्दाख की कैसी जगह है जो स्पोर्ट्स और एडवेंचर ट्रिप के लिए जानी जाती है ज्यादातर लोग यहां पर अपने दोस्तों के साथ आना पसंद करते हैं। यहां के खूबसूरत रास्तों पर बाइक राइड करना बहुत अच्छा लगता है इसके अलावा रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, जीप सफारी और माउंट बाइकिंग का मजा भी ले सकते हैं।
ऋषिकेश
दोस्तों के साथ अपने ट्रिप को यादगार बनाना है तो आप एडवेंचर से भारी जगह ऋषिकेश भी घूम सकते हैं। यह अध्यात्म योग के लिए जानी जाती है इसके अलावा यहां पर रिवर राफ्टिंग भी कर सकते हैं। एडवेंचर लवर के लिए यहां पर बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स और सफारी का मजा ले सकते हैं।
बीर बिलिंग
अगर आप पैराग्लाइडिंग के शौकीन है तो भारत की राजधानी माना जाने वाला बीर बिलिंग घूमने का मजा जरूर लीजिए यह आपका बेस्ट एक्सपीरियंस रहेगा। इस जगह पर लोग देश-विदेश से एडवेंचर के लिए आते हैं। आप यहां पर पैराग्लाइडिंग के अलावा ट्रैकिंग, कैंपिंग, नेचर वॉक का भरपूर मजा ले सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





