back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ से गंगासागर तक आस्था और पर्यटन का संगम, 5 फरवरी से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

आईआरसीटीसी 5 फरवरी से लखनऊ होते हुए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करेगा, जो श्रद्धालुओं को गया, पुरी, कोणार्क, गंगासागर, वाराणसी और अयोध्या जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में कई प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से आईआरसीटीसी एक बार फिर भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह विशेष ट्रेन 5 फरवरी से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और वाया लखनऊ होते हुए गंगासागर तक की भव्य धार्मिक यात्रा कराएगी। 14 फरवरी तक चलने वाली इस यात्रा में यात्रियों को देश के कई प्रसिद्ध तीर्थ और सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा।

यह पैकेज खास तौर पर कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के लिए है

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का यह पैकेज खास तौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है, जो कम समय में सुविधाजनक और सुरक्षित तरीके से कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ईएमआई के माध्यम से भी यात्रा कर सकते हैं, जिससे मध्यम वर्ग के लिए यह यात्रा और भी सुलभ हो गई है।

यह पूरा यात्रा कार्यक्रम सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

यह ट्रेन आगरा कैंट से चलकर गया, पुरी, कोणार्क, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक जाएगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को गया स्थित विष्णुपद मंदिर, पुरी का प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर, ओडिशा का विश्व प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर, कोलकाता, गंगासागर में पवित्र स्नान, झारखंड के जसीडीह स्थित बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या में राम मंदिर, हनुमानगढ़ी तथा सरयू आरती के दर्शन कराए जाएंगे। यह पूरा यात्रा कार्यक्रम श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में कुल 767 सीटें उपलब्ध होंगी। इनमें सेकेंड एसी की 49 सीटें, थर्ड एसी की 70 सीटें और स्लीपर क्लास की 648 सीटें शामिल हैं। यात्रियों को आगरा कैंट के अलावा ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी जैसे प्रमुख स्टेशनों से भी ट्रेन में सवार होने की सुविधा दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस यात्रा का लाभ उठा सकें।

होटल में ठहरने, ट्रांसपोर्ट और गाइड की सुविधा भी

आईआरसीटीसी द्वारा तैयार किए गए इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात का शुद्ध शाकाहारी भोजन शामिल है। इसके अलावा विभिन्न तीर्थ स्थलों पर दर्शन और स्थानीय भ्रमण के लिए एसी और नॉन-एसी बसों की व्यवस्था भी की गई है। यात्रियों को होटल में ठहरने, ट्रांसपोर्ट और गाइड की सुविधा भी पैकेज के अंतर्गत प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की अतिरिक्त परेशानी न हो।

आसान किस्तों यानी ईएमआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

पैकेज की कीमतें अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार तय की गई हैं। स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पैकेज का मूल्य 19,110 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। थर्ड एसी क्लास के लिए यह शुल्क 31,720 रुपये प्रति व्यक्ति और सेकेंड एसी क्लास के लिए 41,980 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। यात्रियों के लिए यह सुविधा भी उपलब्ध है कि वे पूरी राशि एक साथ न देकर आसान किस्तों यानी ईएमआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की बुकिंग आईआरसीटीसी के गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन कार्यालय से की जा सकती है। इसके अलावा इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com के माध्यम से भी ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। अधिक जानकारी और बुकिंग सहायता के लिए यात्री 9236391908 और 8287930908 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में एक यादगार अनुभव साबित होगी

आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार, भारत गौरव ट्रेन न सिर्फ धार्मिक यात्रा को आसान बनाती है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और किफायती पर्यटन अनुभव भी प्रदान करती है। एक ही यात्रा में कई पवित्र स्थलों के दर्शन की सुविधा होने के कारण इस ट्रेन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह भारत गौरव पर्यटक ट्रेन आस्था, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में एक यादगार अनुभव साबित होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...