नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार का नाम आते ही हर किसी की जुबान पर लिट्टी चोखा चढ़ जाता है। लेकिन सिर्फ लिट्टी चोखा ही नहीं और भी कई ऐसे व्यंजन हैं जो आपके मुंह का स्वाद जरूर बदल देंगे। जानें इन व्यंजनों के बारे में...
दाल पीठा
दाल पीठा को बिहारियों का मोमोज कहा जाता है। इसे चावल के आटे से बनाया जाता है। इसमें दाल समेत कई मसालेदार चीजें भरी जाती हैं। बता दें कि फिर इसे स्टिम करना होता है।
खाजा
बिहार में खाजा भी बड़े शौक से खाया जाता है। यह अधिकांश बिहारियों के पसंदीदा स्नैक्स में से एक है। यह स्वाद में बहुत कुरकुरा और मीठा होता है। इसे तेल में तला जाता है और गर्मागर्म परोसा जाता है।
चना घुघनी
चना घुघनी भी एक महत्वपूर्ण पारंपरिक व्यंजन है। यह बहुत ही सुगंधित और स्वादिष्ट होता है।
तेकुआ
तेकुआ त्योहारों के दौरान बनाया जाने वाला एक मीठा व्यंजन है। इसे बनाने के लिए गुड़, हरी इलायची और नारियल को आटे में लपेटा जाता है और फिर गर्म घी में तला जाता है। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है।
शकरपारे
बिहार की मशहूर डिश में शकरपारे का नाम भी शामिल है। नाम से ही पता चल रहा है कि इस पर चीनी की मीठी परत चढ़ी होती है। यह बहुत स्वादिष्ट लगता है। किसी भी त्यौहार या खास मौके पर शकरपारे जरूर बनाये जाते हैं।
बालूशाही मिठाई
मुजफ्फरपुर अपनी बालूशाही मिठाई के लिए पूरे बिहार में प्रसिद्ध है। इस मिठास का आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो भी यहां आता है वह इसी रास्ते से गुजरता है। बालूशाही खाए बिना वह आगे नहीं बढ़ पाता। अगर आप कभी बिहार जाएं तो यहां की बालूशाही जरूर ट्राई करें।
चूड़ा भुजा
चूड़ा भुजा बिहार का बहुत प्रसिद्ध व्यंजन है। इसे आमतौर पर शाम के नाश्ते में खाया जाता है। चना, प्याज, मूंगफली, हरी मिर्च और काला नमक का उपयोग किया जाता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in