नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: भारत के हर राज्य अलग-अलग खूबियों के साथ विश्व प्रचलित हैं। प्राकृतिक खूबसूरती पर्वतीय आकर्षण , खूबसूरत ऐतिहासिक, महल, बागानों के खूबसूरती , आस्था के प्रतीक मंदिर आदि खूबसूरत चीजों का अवलोकन भारत के अलग-अलग राज्यों में किया जाता है। पर्यटन के खजाने से लैस भारत का राज्य पंजाब उन्ही में से एक है । पंजाब को सिखों की नगरी भी कहा जाता है। पंजाब अपने दरिया दिल्ली अंदाज , पहनावे व खानपान के साथ टूरिस्ट प्लेस के लिए भी फेमस है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पंजाब उनमें बेहतरीन ऑप्शन है। पंजाब अपने गोद में खूबसूरत पर्यटक स्थल और धार्मिक मंदिर समेटे हुए हैं। अगर आप पार्टनर ट्रिप या फिर फैमिली ट्रिप करने की सोच रहे हैं तो आपको पंजाब के इन जगहों पर एक बार जरूर सैर करनी चाहिए।
चंडीगढ़
चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी के साथ ये पंजाब की आन बान और शान है। यहां कई ऐसी जगहें हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं । प्रकृति से लेकर कला और संस्कृत तक और नाइटलाइफ से लेकर खरीदारी तक यह जगह आपको बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगी। आप यहां आधुनिकता के साथ पारंपरिक पंजाबी संस्कृति का भी अनुभव कर सकेंगे। यहां घूमने के लिए अवकाश घाटी, रोज गार्डन, फनसिटी जैसी कई खूबसूरत जगहें मिल जाएंगी। साथ ही आप यहां के रॉकगार्डन जाना बिल्कुल ना भूले । यहां पर कचरे के पदार्थ का इस्तेमाल कर 2000 से अधिक मूर्तियां बनाई गई हैं। यही नहीं प्लास्टिक पत्थर का इस्तेमाल करके बर्तन इत्यादि भी बनाए गए हैं। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। यहां कुछ ऐसे भी प्लेस है जहां आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं।
अमृतसर
अमृतसर का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले स्वर्ण मंदिर आता है। हरमिंदर साहिब के नाम से मशहूर स्वर्ण मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपना माथा टेकने आते हैं। किंतु अमृतसर में और भी बहुत सारी खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थल है। जहां आपको अवश्य जाना चाहिए। जैसे जलियांवाला बाग , बाघा बॉर्डर , महाराजा रणजीत सिंह म्यूजियम, रामबाग गार्डन और यहां आप शॉपिंग और खरीदारी बिल्कुल ना भूले। अमृतसर का स्ट्रीट फूड बेहद ही स्वादिष्ट होता है।
पटियाला
पंजाब का पटियाला शहर किला मुबारक के लिए बहुत प्रसिद्ध है। जो आज तक सिख आर्किटेक्चर में बने सबसे शानदार महल के रूप में स्थापित है। किला मुबारक का मुख्य आकर्षण दरबार हाल में बनाया गया तेजस्वी दर्पण है। इस हाल में आप प्रत्येक आकृति आकार तथा रंगों वाले दर्पण देख सकते हैं इस हाल की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है पटियाला में गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब, बहादुरगढ़ किला तथा माता काली देवी मंदिर भी है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र बना रहता है। आपको यहां एक जरूर जाना चाहिए।
लुधियाना
लुधियाना घूमे बगैर पंजाब की यात्रा असफल मानी जाती है। यदि आप पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं तो लुधियाना आपको अपनी सूची में सबसे पहले शामिल करना चाहिए। यहां घूमने के लिए आपको बहुत कुछ मिल जाएगा । जैसे हवाई अड्डा, रेस्टोरेंट लोधी फोर्ट ,रूलर हेरीटेज म्यूजियम, टाइगर जू पंजाब, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी , महाराजा रणजीत सिंह वॉल म्यूजियम , फिल्लौर पार्क नेहरू रोज गार्डन, डियर पार्क आदि बहुत आकर्षित जगह है। जहां घूमने पर आपका मन मनमोहित हो जाएगा।
पठानकोट
पंजाब जिले का शहर पठानकोट के बारे में भला कौन नहीं जानता। पाकिस्तान के बॉर्डर से सटा यह जिला बेहद ही संवेदनशील है। यदि आप यहां घूमने के लिए जा रहे हैं। तो आप मुक्तेश्वर मंदिर , आशा पूर्णिमा मंदिर , काठगढ़ मंदिर और प्राचीन काली माता मंदिर के दर्शन करना बिल्कुल ना भूलिए। इसके अलावा आप यहां नूरपुर किला रणजीत सागर बांध , हाइड्रोलिक शोध स्टेशन और ऐतिहासिक शाहपुरकंडी किला भी जा सकते हैं।





