परिवार संग बना रहे है घूमने का प्लान तो नागालैंड की ये पांच खूबसूरत जगह आपका कर रही इंतजार

अगर आप प्राकृतिक सुंदरता , मसालेदार व्यंजनों, त्योहार, अद्भुत वेशभूषा ,संस्कृति यह सब एक साथ पाना चाहते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं।
Nagaland
Nagaland

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: नागालैंड भारत का एक खूबसूरत राज्य है। जो कि भारत की उत्तर पूर्व सीमा पर स्थित है।  नागालैंड को अपने  उपनाम लैंड ऑफ फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। नागालैंड पर्यटकों द्वारा भारत की जमीन पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह नागालैंड अपनी प्रकृति की सुंदरता के साथ अपनी संस्कृति और मसालेदार व्यंजनों के लिए देशभर में विख्यात है।  नागालैंड की यात्रा न केवल प्रकृति प्रेमियों को पसंद आती है बल्कि उन्हें तमाम समुदाय के द्वारा भी नागालैंड स्टेट की यात्रा की जाती है।।जो खान-पान के शौकीन है। और संस्कृति से जुड़े हुए लोग हैं।  वह नागालैंड को बहुत पसंद करते हैं।  अगर आप भी इनमें से हैं तो एक बार आपको नागालैंड की यात्रा करनी चाहिए। यहां की ऐतिहासिक और सुंदरता को देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

खोनोवा ग्राव

नागालैंड का खोनोवा ग्राव  नागालैंड की राजधानी कोहिमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर नागा  जनजातियों तथा आदिवासी लोग निवास करते हैं।  कई बार इन लोगों के बीच लड़ाई झगड़े की बात सुनी जाती है। परंतु उनकी संस्कृति और रीति रिवाज काफी ज्यादा प्रचलित है।  इनकी मेहमान नवाजी से हर पर्यटक मनमोहित हो जाता है।  खूबसूरत वादियों के बीच बसा हुआ यह पर्यटक  स्थल प्रकृति और वास्तविक सौंदर्यता को दर्शाता है। यहां  पर जाने वाले पर्यटकों को स्वर्ग का एहसास होता है।

जुकु घाटी

नागालैंड की यह घाटी सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक है। इसलिए इसे स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।  यहां पर दूर दराज के पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यह घाटी अत्यंत खूबसूरत और लाजवाब दिखती है। यहां पर प्रकृति का बेहतरीन और शानदार नजारा देखने को मिलता है।  जो वास्तव में प्रकृति के सौंदर्य को बयां करता है। यहां पर अनेक प्रकार के जनजातियों के लोग निवास करते हैं। जिनकी कला संस्कृति और वेशभूषा अद्भुत है। यह घाटी 3.5  मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

मोन

यह जगह देखने में बेहद अद्भुत और आकर्षक लगती है। क्योंकि इस जगह की एक तरफ ऊंची ऊंची पहाड़ियां हैं तो दूसरी तरफ गहरी खाई है।  ढलान पर स्थित या स्थल काफी दुर्गम और आकर्षक लगता है। यहां पर  नागों का निवास स्थल माना जाता है । यह  एक ऐसा स्थल है। जहां पर्यटक भलीभांति जाते हैं।  यहां पर खासतौर पर आदिवासी लोग निवास करते हैं। उनकी वेशभूषा कला संस्कृति देखने लायक होती है। एक बार तो इस जगह पर जाना बनता है।

दीमापुर

वर्तमान समय में दिमापुर नागालैंड का एक ऐसा शहर है। जो भारत में सबसे तेजी से विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। यहां पर अनेक सारे नए-नए हुए स्टार्टअप कंपनियां फैक्ट्रियां कारखाने और नए उद्योग विकसित हो रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से यह शहर नागालैंड को  आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। यहां पर अद्भुत और आकर्षक स्थल भी है।  यहां से प्रकृति का बेहतरीन नजर देखने को मिलता है। इसके आसपास बहने वाली ठंडे पानी की नदियां ऊंचे ऊंचे झरने पहाड़ इत्यादि प्रकृति का एहसास कराती हैं।

कोहिमा

कोहिमा  नागालैंड राज्य की पहाड़ी राजधानी है। जो खूबसूरती के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जानी जाती है। यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। पर्यटक  द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला शहर कोहिमा ही है। यहां पर ब्रिटिश से समय में अंग्रेजों ने काफी वर्षों तक शासन किया था। यह  क्षेत्र अपने लोकगीत लोक नृत्य और वेशभूषा के लिए जाना जाता है। यहां पर अत्यधिक खूबसूरत  फूल प्रसिद्ध है। जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in