back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं? जानिए ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में जहां यादगार अनुभव का आनंद ले सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही हर किसी का मन ठंडी और खूबसूरत जगहों पर घूमने का करता है। अगर आप भी इस बार समर वेकेशन में कहीं खास जाने का प्लान बना रहे हैं, अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ खास जगह ढूंढ रहे हैं तब आप भारत कि इन शानदार डेस्टिनेशन पर जा कर अच्छा पल बिता सकते हैं।

मनाली और कसोल

दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश जाना एकदम सही रहेगा। मनाली की, जो अपनी बर्फीली वादियों और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए काफी मशहूर है। इसके अलावा कासोल भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, जहां का शांत वातावरण और खूबसूरत पहाड़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कसोल कुल्लू घाटी का एक छोटा सा गांव है जो ट्रेकर्स, बैकपैकर्स और नेचर लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां गर्मियों में तापमान 18°C से 25°C तक रहता है। आप मणिकरण गुरुद्वारा, पार्वती नदी और तोश गांव घूम सकते हैं। इसके अलावा कसोल खीरगंगा ट्रेक के लिए भी मशहूर है. यहां भारतीयों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते हैं।

नॉर्थ-ईस्ट में घूमने की जगह

अगर आप नॉर्थ-ईस्ट की तरफ जाना चाहते हैं, तो सिक्किम का गंगटोक और मेघालय का शिलांग भी शानदार विकल्प हैं। यहां आप आपको काफी अच्छी वादियां देखने को मिल जाएगी।

तवांग भी रहेगा खास

इस मौसम में तवांग भी अच्छा रहेगा घूमने के लिए ये अपनी खूबसूरत मोनेस्ट्री और प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां गर्मियों में तापमान 5°C से 21°C तक रहता है। यह जगह नेचर लवर्स और फोटोग्राफी शौकीनों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आप गर्मी से बचना चाहते हैं और ठंडी वादियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो तवांग आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

चेरापूंजी नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।यहां गर्मियों में तापमान 15°C से 23°C रहता है। यह जगह अपने खूबसूरत झरनों और हरियाली के लिए मशहूर है। आप यहां डबल डेकर रूट ब्रिज देख सकते हैं और छोटे-छोटे गांवों की सफाई और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵