back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दैनिक राशिफल वृश्चिक – Daily Rashifal Vrishchik Rashi

aaj ka rashifal - आज का राशिफल

आज की वृश्चिक राशि – Vrishchik Scorpio Rashifal Today

वृश्चिक राशि :- तो , ना , नी , नू , ने , नो , या , यी , यू

वृश्चिक राशि में धन लाभ: : आर्थिक नुक़सान की संभावना बन रही है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि में परिवार और मित्र : पारिवारिक आय में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ आपके ख़र्चें भी बढ़ने वाले हैं। यदि बजट बनाकर नहीं चले तो भविष्य में आर्थिक तंगी देखने को मिल सकती है

वृश्चिक राशि में रिश्ते और प्यार : प्रेम जीवन की गाडी सरपट दौड़ेगी। प्रेमी के साथ कुछ ख़ुश-नुमा पल आप बिता सकेंगे।

वृश्चिक राशि में स्वास्थ्य : सर्दी-खाँसी जैसी समस्याओं के प्रति लापरवाही न बरतें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम करें

वृश्चिक राशि में करियर और शिक्षा : कार्य स्थल पर अपने बेहतर प्रदर्शन से आप लोगों को आश्चर्यचकित कर देंगे। सहभागियों को आपसे ईर्ष्या की भावना हो सकती है और वो आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि में बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी : बिजनेस में तेजी से कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे जिससे भी लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। ज़्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं।

आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय।

पुरुष सूक्तम का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला

पीला रंग आपके लिए खास है, सभी कार्य सिद्ध होंगे। हरे रंग के कपड़े न पहनें, परेशानी हो सकती है।

शुभ अंक: 9

आज अंक 9 आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है।

किसी भी प्रकार की समस्या के तुरंत समाधान के लिए गुरु जी से संपर्क करें। -8905816981

Raftaar_Advertisment.jpg

वृश्चिक राशि के बारे में – About Vrishchik Rashi
मूल स्वभाब: वृश्चिक राशि के लोगों अहंकार बहुत बड़ा होता है। वृश्चिक राशि के लोगों को अपने बारे में पूरा ज्ञान होता है उन्हें पता होता है की वह क्या है और क्या नहीं। इसीलिए किसी और व्यक्ति की कही हुई कोई भी बात उनके इस ज्ञान को हिला नहीं सकती। वृश्चिक राशि के लोगों पर ना बेज़ती का असर होता है और ना ही प्रशंसा उनको उत्तेजित करती है। उन्हें किसी से यह जानने की ज़रुरत नहीं है की उनमे कौन सी खामियां है और कौन से अच्छे गुण है। वृश्चिक राशि के लोग बहुत कम प्रतिक्रिया देते है। ऐसा इसलिए है क्यूंकि उनको दूसरों के स्वाभाव और उदेश्यों को जानने में ज्यादे आनंद आता है। वृश्चिक राशि के लोगों के या तो बहुत ही बफादार और समर्पित दोस्त होते है या फिर बहुत ही खतरनाक दुश्मन। वृश्चिक राशि के लोग कभी भी किसी व्यक्ति का दिया हुआ तौफा या मदद को नहीं भूलते। ऐसे लोगों का वृश्चिक राशि की लोग अच्छा ध्यान रखते है। दूसरी तरफ वृश्चिक राशि के लोग अपने पर हुए हमले या अन्याय को भी कभी नहीं भूलते और उसका बदला भी लेते है। वृश्चिक राशि के लोग किसी भी चीज़ किताब धर्म या लोगों को पसंद या नापसंद नहीं करते। या तोह वह बहुत नफरत करते है या फिर बहुत प्यार।

शक्तियां: वृश्चिक राशि के लोग किसी भी चीज़ से नहीं डरते। शारीरिक पीड़ा से लेकर गरीबी या फिर असफलता हर चीज़ का सामना वृश्चिक राशि के लोग बहुत ही बहादुरी से करते है। वृश्चिक राशि के लोगों में हर मुसीबत से बहार निकलने का आत्मविश्वास होता है। वृश्चिक राशि के लोग बहुत ही ईमानदार दोस्त होते है। वृश्चिक राशि के लोग अपने परिवार से बहुत प्रेम करते है अपने बच्चों का बहुत ध्यान रखते है और कमज़ोर लोगों की मदद करते है। वृश्चिक राशि के लोग बहुत ही धेर्य से अपने मौके का इंतज़ार करते है क्यूंकि उनको इस बात का पूरा विश्वास होता है की वह उच्च पदों के लिए पूरी तरह से योग्य है। वृश्चिक राशि के लोग धीरे-धीरे अपनी पकड़ मज़बूत बनाते है। यह कहा जा सकता है की वृश्चिक राशि के लोग वह हर चीज़ कर सकते हैं जो वह करना चाहते है। मुसीबत या आपदा की समय जब बाकी सब लोग घबरा जाते है तब वृश्चिक राशि की लोग बड़ी ही सरलता और धेर्य से उस स्थिति का सामना कर लेते है।

कमजोरियां: वृश्चिक राशि के लोग अपने दुश्मन को सिर्फ हराते ही नहीं है बल्कि यह लोग अपने दुश्मन को पूरी तरह से बर्बाद और ख़त्म कर देते है। ऐसा वृश्चिक राशि के लोग इसीलिए करते है क्यूंकि वह नहीं चाहते की उनका दुश्मन कभी पलटवार कर सके। जीवन के हर दुःख और काले रहस्य को जानने की इच्छा के कारण वृश्चिक राशि के लोग क्रूरता और नशे की आदत में पड़ सकते है। वृश्चिक राशि के लोगों का गुस्सा बहुत ही बिध्भंसक होता है। वृश्चिक राशि के लोगों को जीतना सिर्फ अच्छा ही नहीं कगता बल्कि उन्हें हर हाल में जीतना पसंद है। हर वृश्चिक राशि का व्यक्ति अपने आप को कानून समझता है और उसे इस बात की बिलकुल भी परवाह नहीं होती कि लोग उसके बारे में क्या सोचते है। इसके इलावा वृश्चिक राशि के लोगों में ईर्ष्या भी बहुत होती है।

आदर्श व्यवसाय: सेना फायरब्रिगेड शल्य चिकित्सक राजनेता जासूस मनोचिकित्सक पुलिस वैज्ञानिक। वृश्चिक राशि के लोग बहुत ही दृढ़ निश्चय वाले कर्मचारी होते है।

मित्र राशियाँ: मीन और कर्क राशि
गृह: प्लूटो

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵