back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधान सभा उप चुनाव-2021: तीसरे दिन पांच नामांकन पत्र हुए दाखिल

जयपुर, 25 मार्च(हि.स.) प्रदेश की तीन विधानसभाओं के लिए होने वाले उपचुनाव में नामांकन के तीसरे दिन 5 उम्मीदवारों ने 6 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। इन सहित अब तक 6 उम्मीदवारों द्वारा 7 नामांकन पत्र दाखिल करवाए जा चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को लोक अधिसूचना जारी होने के साथ ही सुजानगढ़, राजसमंद और सहाड़ा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य आरंभ हो गया था। गुरुवार को भीलवाड़ा के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश कुमार शर्मा और राजसमंद विधानसभा से 3 निर्दलीय उम्मीदवार मोहन लाल, गिरिराज कुमावत और नीरूराम कापरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुरू के सुजानगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोकचंद मेघवाल ने नामांकन दाखिल किया है। इस तरह आज 5 और कुल 6 उम्मीदवारों द्वारा 7 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। गुप्ता ने बताया कि उम्मीदवार 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकते हैं। प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की 31 मार्च को संवीक्षा की जाएगी, जबकि 3 अप्रेल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 17 अप्रेल को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना 2 मई को करवाई जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बताया कि आमजन नामांकन की स्थिति, उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए गए एफिडेविट आदि सभी तरह की जानकारी विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की वेबसाइट पर ‘एसेंबली बाइ इलेक्शन-2021‘ लिंक दिया है, जहां उप चुनाव से जुड़ी तमाम तरह की जानकारी उपलब्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵