back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेनका गांधी के बयानों पर वेटेनरी डॉक्टर्स ने किया विरोध प्रर्दशन

अजमेर, 23 जून(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सांसद और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी के बयानों को लेकर राजस्थान वेटनरी एसोसिएशन ने विरोध जताया। हाथों में तख्तियां लेकर बायकॉट का संदेश देते हुए वेटेनरी डॉक्टर्स ने विरोध जताया। साथ ही बयानों की निंदा करते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए पाबंद करने की मांग की। मेनका गांधी के बयानों को लेकर पशु चिकित्सालय में एकत्र हुए। जनरल सेकेट्री डॉ. आलोक खरे ने कहा कि मेनका गांधी पशु चिकित्सकों को धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। जो गलत है। उनका यह कहना कि पशु चिकित्सक ज्यादा पढ़े लिखे नहीं होते और ये अनपढ़ परिवारों से होते हैं। इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। साथ ही उन्हें पशु चिकित्सक का सम्मान करना चाहिए। डॉक्टर्स ने उनके बयानों की निंदा भी की। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने 3 दिन में ₹17.50 करोड़ कमाए, बॉक्स ऑफिस पर झंडा लहराया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Abhiraj Minawala द्वारा निर्देशित Mardaani 3 30 जनवरी को रिलीज हुई और पहले ही वीकेंड में दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵