back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली जा रही ट्रेन में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, नहीं मिला बम

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली जाने वाली लोकल ट्रेन के अंदर सोमवार सुबह को एक लावारिस बैग मिलने से दहशत फैल गई। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने आईएएनएस को बताया, ट्रेन नंबर 04406 को आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर रोका गया और बम निरोधक दस्ते ने इसकी जांच की। उन्होंने बताया कि इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सिंह ने कहा, इससे धुंआ निकल रहा था जिससे कुछ देर के लिए दहशत की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, इसमें कोई बम नहीं मिला। उन्होंने कहा कि लावारिस बैग संभवत: किसी बढ़ई या मजदूर का हो सकता है क्योंकि उसके अंदर कुछ औजार और कीलें थीं। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵