back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Somwar Mantra: महादेव के इन मंत्रों के जाप से मिलेगी तरक्की, बनने लगेंगे हर काम

महादेव की पूजा अर्चना करने के लिए सोमवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है आज के दिन आप उनका रुद्राभिषेक कर सकते हैं बेलपत्र चढ़कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महादेव की पूजा अर्चना करने के लिए आज सोमवार का दिन बहुत ही विशेष माना जाता है। अगर आपके घर में कोई भी काम नहीं बन रहा है जीवन में तरक्की नहीं आ रही है तो महादेव पूजा अर्चना आज सोमवार के दिन बड़े ही विशेष रूप से करें। महादेव की कृपा से आपके घर में सब कुछ ठीक हो जाएगा और जीवन में तरक्की आने लगेगी। आज के दिन आपको कुछ विशेष मंत्रों का भी जाप करना चाहिए।

पूजा विधि

महादेव की पूजा और सोमवार के व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर उनकी पूजा करनी चाहिए. इस दिन भगवान महादेव को जल, दूध चढ़ाएं, बेलपत्र, पुष्प, मदार आदि चढ़ाएं। इसके साथी आज के दिन आप महादेव का रुद्राभिषेक भी कर सकते हैं। इसके बाद भगवान को खोवे का लड्डू चढ़ाएं। फिर महादेव और माता पार्वती की पूजा और आरती करें। और शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें। इसके साथ ही सोमवार व्रत कथा भी जरूर करें। क्योंकि अगर आप व्रत रखते हैं और कथा नहीं पढ़ते तो इसका फल नहीं प्राप्त होता है।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नमो भगवते रुद्राय।।

ॐ नमः शिवाय:

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्:

ॐ नमः शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू

शिवाय नमः

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नमः

ॐ नमो भगवते रुद्राय:

आज सोमवार के दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए आपको उनका उनका मनपसंद भोग लगाना चाहिए। आज के दिन आप महादेव को खोवें के लड्डू अवश्य चढ़ाएं। इसके साथ ही धतूर, बेलपत्र और शमी पत्ती इन सब सामग्रियों को चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं क्योंकि यह सारी सामग्री उन्हें काफी ज्यादा पसंद है। इसके साथी आज के दिन आपको उनका रुद्राभिषेक करना चाहिए इससे वो प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आप पर बनाए रखते हैं।

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵