back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Somvar Mantra: सोमवार को इस विधि से जपें महामृत्युंजय मंत्र, मिलेगा अद्भुत लाभ

भगवान शिव हर भक्त की समस्याओं को दूर करते हैं और उन्हें शुभ आशीर्वाद देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु को रोका जा सकता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। भगवान शिव हर भक्त की समस्याओं को दूर करते हैं और उन्हें शुभ आशीर्वाद देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु को रोका जा सकता है। इस मंत्र का जाप आप हर दिन कर सकते हैं लेकिन सोमवार के दिन इस मंत्र का जाप करना विशेष लाभकारी होता है।

Shiv 58b8fec41fe629fc8ee2973ddd30f7ec.jpg

महामृत्युंजय मंत्र

ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

अर्थ- अर्थ – हम संपूर्ण संसार के तीन नेत्रों वाले रक्षक भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस संसार में सुगंध फैलाने वाले सुरभि भगवान शंकर हमें मृत्यु के बंधन से मुक्त कर मोक्ष की प्राप्ति कराएं।

इन बातों का रखें ख्याल

1. मंत्र पढ़ते समय वर्तनी और शुद्धता पर ध्यान दें।

2. जाप केवल रुद्राक्ष की माला पर ही करें।

3. गायन करते समय पास में शिव प्रतिमा, छवि, शिवलिंग या महामृत्य यंत्र रखें।

4. महामृत्युंजय मंत्र का जाप हमेशा आसन पर बैठकर करना चाहिए।

5. जाप करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

6. इस मंत्र का जाप हर रोज एक ही स्थान पर करें

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵