back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Agra Highway- कैंटर व रोडवेज बस में टक्कर, चार लोगों की मौत

आगरा, 10 जून (हि.स.)। आगरा-कानपुर हाईवे में गुरुवार सुबह रोडवेज बस व कैंटर के बीच टक्कर हो गई। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में आगरा -कानपुर हाईवे के छलेसर फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े कैंटर में रोडवेज बस जा घुसी जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए । पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। हादसा उस समय हुआ, जबआगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस कानपुर से आगरा की ओर आ रही थी। आगरा -कानपुर हाईवे के छलेसर फ्लाईओवर पर तरबूज से भरा कैंटर खराब होने की वजह से खड़ा हुआ था। किसी कारण से बस चालक की निगाह कैंटर पर नहीं पड़ी और बस उसमें जा घुसी। बस में बैठी सवारियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बस में सुरक्षित बचे लोग किसी तरह बाहर निकले। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने बस के अंदर घायलों और मृतकों को सवारियों के सहयोग से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मौके पर ही चार लोगों की जान चली गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है । हिन्दुस्थान समाचार/संजीव जूरैल / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵