back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसदीय प्रणाली की पहचान है अनुशासन और मर्यादा: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश में हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया।

इटानगर, एजेंसी। राष्ट्रपति ने मुुर्मू ने डिजीटल इंडिया कार्यक्रम के तहत अरुणाचल प्रदेश में ई-विधान प्रणाली अपनाने और विधानसभा में पेपरलेस प्रणाली लागू करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और मर्यादा संसदीय प्रणाली की पहचान है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बहस की सामग्री और गुणवत्ता उच्चतम स्तर की हो। साथ ही हमें विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर आम सहमति बनाने की जरूरत है।

आज के युग में पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन एक विकट समस्या 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित कर रही थीं। मुर्मू सोमवार से दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश में हैं। विधानसभा में मुर्मू ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा पर उन्होंने राज्य सरकार के राज्य के जलवायु परिवहन को बचाने के लिए पक्के घोषणा अपनाने की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि आज के युग में पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन एक विकट समस्या है। हमें इन चिंताओं का समाधान जल्द खोजना होगा। अरुणाचल प्रदेश जैसे भौगोलिक रूप से संवेदनशील राज्यों के लिए ये मुद्दे और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने इस पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की कि इस राज्य के नीति-निर्माताओं ने इस मुद्दे पर अपना ध्यान रखा है।

अरुणाचल प्रदेश के प्राकृतिक सुंदरता व संस्कृति की तारीफ

राष्ट्रपति ने ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम के तहत ‘ई-विधान’- कागज रहित डिजिटल यात्रा को लागू करने के लिए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने साल 2022 को ‘ई-शासन का वर्ष’ घोषित किया है और कई ई-शासन परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये परियोजनाएं न केवल प्रशासनिक सुधारों में सहायता करेंगी बल्कि, आम नागरिक के जीवन को आसान बनाने में भी योगदान देंगी। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के प्राकृतिक सुंदरता, लोगों की वेशभूषा व संस्कृति की तारीफ की। उन्होंने जनजातीय लोगों को अपनी संस्कृति को बचाए रखने और हर कार्य में महिलाओं की भागीदारी का मौका देने पर राज्य सरकार की प्रसंशा की। राष्ट्रपति ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में विकास परियोजनाओं के लिए केन्द्र सरकार की सहायता से तेजी से कार्य हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक और उपमुख्यमंत्री चोना मीन के अलावा सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

सारे पाकिस्तानी जा रहे हैं वापस, ये 6 पाकिस्तानी नहीं लौटेंगे, SC ने आदेश देकर की मनाही, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵