नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में निजी कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और कथित लव जिहाद के गंभीर मामले में शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू किया। आरोपियों साद और साहिल के घरों को गिरा दिया गया, जबकि मास्टरमाइंड फरहान पर कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई होगी।
कैसे चला बुलडोजर एक्शन?
शनिवार सुबह 4 बजे से ही प्रशासन ने अशोका गार्डन के अर्जुन नगर इलाके में कार्रवाई शुरू की। बाद में कोकता क्षेत्र में भी बुलडोजर चला। एसडीएम रवि श्रीवास्तव और तहसीलदार की अगुवाई में यह कार्रवाई हुई। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने से पहले कानूनी नोटिस और प्रक्रिया पूरी की गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।
कौन हैं आरोपी?
पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गैंग था, जो कॉलेज की हिंदू छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाता और फिर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालता था। गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका फरहान खान गैंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क संचालित करता था। साहिल खान, डांस क्लास चलाता था, लड़कियों को फंसाने में मदद करता। साद मैकेनिक था, नशीले पदार्थ सप्लाई करता। अली और अबरार- नेटवर्क के अन्य सक्रिय सदस्य। नबील- बिहार का रहने वाला, गैंग को कमरे उपलब्ध कराता था। अब तक 5 FIR दर्ज की जा चुकी हैं और पुलिस को शक है कि इस गैंग ने कम से कम 12 छात्राओं को निशाना बनाया होगा।
फरहान के घर पर अगला बुलडोजर
फिलहाल मास्टरमाइंड फरहान के घर पर कार्रवाई टल गई है, क्योंकि कोर्ट ने उसे अंतरिम स्टे दे रखा है। कोर्ट का आदेश आने के बाद फरहान के अवैध मकान पर भी बुलडोजर चल सकता है। राज्य सरकार ने साफ किया है कि ऐसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को राहत नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया। अधिकारियों का कहना है कि कानून के दायरे में रहते हुए कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
समाज का समर्थन और आगे की जांच
यह मामला पूरे प्रदेश में सुर्खियों में है। समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रशासन के इस कदम का समर्थन किया है और इसे छात्राओं की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गैंग की पूरी जाँच जारी है और आने वाले समय में और भी पीड़िताएं सामने आ सकती हैं। इस कार्रवाई से सरकार ने संदेश दिया है कि गंभीर अपराधियों पर किसी भी हाल में सख्त एक्शन होगा।




