back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धन व अन्नदान से भी अधिक महान रक्तदान, जो जीवन बचा सकता है : उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

बीकानेर, 07 जून (हि.स.)। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि भारत में दान की प्रथा है, धन व अन्न दान से भी अधिक महान रक्तदान है, क्योंकि यह जीवनदान करता हैं। हम सभी को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। बीकानेर संभाग मुख्यालय के जाने-माने समाजसेवी दिलीप बांठिया के 45 वें जन्मदिवस के अवसर पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान आशीर्वाद भवन में सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में मंत्री भाटी ने यह बात कही। कोविड-19 हैल्पिंग हेंड्स ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर संसार में कोई भी दान नहीं होता है। मानव उपकार के लिए यह सबसे बड़ा कर्तव्य है। जन्मदिन पर रक्तदान जैसा अनुकरणीय कार्य लोगों में नई प्रेरणा जगाता है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के जीवन को बचा सकता है। ग्रुप के रितेश सेवग ने बताया कि शिविर में दोपहर दो बजे तक 250 यूनिट रक्तदान किया गया, बाकी शेष 110 रक्तदाताओं द्वारा फार्म भर कर रजिस्ट्रेशन करवाया। पीबीएम अस्पताल की रक्तकोष टीम ने डॉ कुलदीप मेहरा व डॉ कालूराम मेघवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी और अतिथियों को दिलीप बांठिया ने स्मृति चिन्ह के रूप में पौध भेंट किए। इससे पहले उन्होंने भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना कर, रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में यशपाल गहलोत, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, त्रिलोकी कल्ला, राजीव यूथ क्लब अध्यक्ष अनिल कल्ला, जियाउर रहमान आरिफ, गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल, सीएमएचओ डॉ ओमप्रकाश चाहर सहित अनेक ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵