नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों का मौसम ठंडी हवा और हल्की सुनहरी धूप के साथ पिकनिक के लिए परफेक्ट होता है। नए साल पर ट्रिप नहीं कर पाए लोग एक दिन का समय निकालकर दिल्ली में इन कम चर्चित, लेकिन खूबसूरत पिकनिक स्पॉट्स का मज़ा ले सकते हैं। न ज्यादा खर्च, न ज्यादा तैयारी-बस एक चादर, घर का खाना और परिवार या दोस्तों का साथ।
हौज खास डिस्ट्रिक्ट पार्क, अफ्रीका एवेन्यू
साउथ दिल्ली में स्थित हौज खास डिस्ट्रिक्ट पार्क सर्दियों में बेहद खूबसूरत लगता है। चौड़े लॉन, पुराने पेड़ और छनती हुई धूप इसे पढ़ाई, लंच या गोल्डन आवर वॉक के लिए आदर्श बनाते हैं। यहाँ का सन्नाटा आपको शहर की भागदौड़ से दूर ले जाता है।
मिलेनियम पार्क, सराय काले खां
खुले आसमान और सामने चमकता शांति स्तूप, यह जगह पिकनिक और परिवार के लिए एकदम सही है। बच्चों की हंसी, सनसेट वॉक और सर्द शाम की ताजी हवा आपके दिन को यादगार बना देंगी।
गार्डन ऑफ फाइव सेंसस, साकेत
साकेत में स्थित यह गार्डन फूलों से सजी पगडंडियों और शांत कोनों के लिए मशहूर है। यहां लंबी बातचीत, फोटोग्राफी वॉक और बिना जल्दबाज़ी के दिन बिताना आसान है।
डियर पार्क, हौज खास विलेज
ओपन वॉकिंग ट्रैक्स, ऊंचे पेड़ और बिना भीड़ के पिकनिक मैट फैलाने की आज़ादी-फैमिली पिकनिक और सर्द सुबह की सैर के लिए भरोसेमंद जगह।
नेहरू पार्क, चाणक्यपुरी
डिप्लोमैटिक इलाके की शांति और बड़े गार्डन के कारण आलसी दोपहर या बड़े पिकनिक ग्रुप्स के लिए क्लासिक चॉइस।
अहिंसा स्थल, किला राय पिथौरा, सैनीक फार्म
शहर के दृश्य और शांत पहाड़ी हवा साइलेंट पिकनिक और ध्यान के लिए बेस्ट।
महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क, अनुव्रत मार्ग
पत्थर के स्मारक, जंगलनुमा रास्ते और खामोशी सोलो विंटर पिकनिक और हिस्ट्री लवर्स के लिए आदर्श।
बांसरेरा पार्क, गंगा विहार, सराय काले खां
बांस से घिरे रास्ते, ठंडी हवा और छायादार जगह मॉर्निंग पिकनिक और स्लो नेचर वॉक के लिए हराभरा अनुभव।




