back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवनानी ने युवाओं को वैक्सीन के लिए विधायक कोष से दिए एक करोड़ रुपये

अजमेर, 08 मई(हि.स.)। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने ’’अजमेर को वैक्सीनयुक्त-कोरोनामुक्त’’ बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को वैक्सीन लगाने के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से एक करोड़ रुपये दिए हैं। देवनानी ने अपनी अभिशंसा संबंधी पत्र जिला कलेक्टर को भेजते हुए इस कार्य की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जल्द जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी से इस राशि से वैक्सीनेशन प्रक्रिया को सुलभ एवं सरल बनाकर उचित संसाधन उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि हमारे सभी युवा साथी स्वस्थ व सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई से कोरोना महामारी से युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए 18 से 44 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन लगवाने का अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत उन्होंने यह राशि मंजूर की है। इससे युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी और क्षेत्र के सभी युवाओं को वैक्सीन लग सकेगी। देवनानी ने बताया कि युवा देश के भावी कर्णधार हैं और युवा ही भारत की शक्ति हैं। युवाओं को कोरोना महामारी से बचाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे अपनी बारी आने पर बिना झिझक और बिना संकोच के वैक्सीन जरूर लगवाएं और कोरोना संक्रमण से बचें। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵