back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी, एमके स्टालिन समेत पिनराई विजयन को दी जीत की बधाई

नई दिल्ली 02 मई , (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पांच राज्यों में चल चुनावों के परिणामों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी , द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन और केरल में लेफ्ट डेमोक्रिटिक फ्रंट (एलडीएफ) के नेता पिनराई विजयन को जीत की बधाई दी। अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘ बधाई, ममता दीदी जबर्दस्त जीत के लिए। क्या टक्कर दी। पश्चिम बंगाल की जनता को भी बधाई। ’ वहीं, तमिलनाडु में द्रमुक 118 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे द्रमुक राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत हासिल करती दिख रही है। केजरीवाल ने द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन को उनकी पार्टी के प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ तमिलनाडु विधानसभा में जबर्दस्त जीत पर एम के स्टालिन को बहुत बधाई। मैं उनके सफल कार्यकाल तथा तमिलनाडु के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कामना करता हूं। ’’ इसके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल ने पिनराई विजयन को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए लिखा कि आपने जीत हासिल की है उसके लिए बधाई, केरल की जनता ने आप पर भरोसा जताया है जिसका कारण ये है कि आपकी सरकार जनता की सरकार थी। ’ उल्लेखनीय है कि रविवार को बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में आज चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस ने एक तरफा जीत हासिल की है, तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन, केरल में लेफ्ट गठबंधन ने बाजी मार ली है. जबकि असम में एनडीए जीत की तरफ अग्रसर है। अभी पूरी तरह से परिणाम आने बाकी है। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵