back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद बैंक से 22.53 लाख रुपए लेकर भागने वाले कैशियर ने किया सरेंडर

हैदराबाद, 16 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद में बैंक से 22.53 लाख रुपए लेकर भागे बैंक कैशियर ने अदालत के सामने सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। हैदराबाद के वनस्थलीपुरम में बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर के पद पर काम करने वाले प्रवीण कुमार ने खुद को हयातनगर की एक अदालत में सरडेंर किया है। अदालत ने प्रवीण कुमार को 30 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, बाद में उन्हें चेरलापल्ली जेल में भेज दिया जाएगा। प्रवीण कुमार 10 मई को 22,53,378 रुपये लेकर बैंक से निकला था ये कह कर कि उसके पेट में दर्द है और वह दवाई लेने जा रहा है। लेकिन तब से उसका पता नहीं चला। कैशियर के नहीं लौटने और नकदी गायब पाए जाने पर बैंक अधिकारियों ने रचकोंडा पुलिस स्टेशन के वनस्थलीपुरम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बैंक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया था और उसे पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया था। प्रवीण कुमार के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वे उसके ठिकाने से अनजान हैं क्योंकि वह घर नहीं लौटे और उनका फोन भी नहीं लग रहा है। प्रवीन कुमार ने बैंक अधिकारियों को विरोधाभासी संदेश भेजे। उसने मैनेजर को संदेश भेजा कि क्रिकेट सट्टेबाजी में हारने के बाद उसने पैसे ले लिए हैं और अगर मैं फिर से सट्टेबाजी में पैसा जीतता हूं, तो मैं बैंक राशि वापस कर दूंगा, नहीं तो मैं मर जाऊगा। हालांकि, अगले दिन उसने एक अज्ञात स्थान से बैंक अधिकारियों को एक सेल्फी वीडियो भेजा, जिसमें दावा किया गया कि उसने पैसे नहीं चुराए हैं। प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि, जब भी बैंक में कैश बैलेंस में कोई अंतर आता था तो अधिकारी उन्हें ही दोष देते थे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले भी प्रबंधक के ध्यान में नकदी गायब होने की घटनाओं को लाया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। –आईएएनएस पीटी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵