back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार चुनाव में आसमान से बरसेगा प्रचार का शोर, 20 हेलीकॉप्टर हुए बुक, जानिए एक दिन में एक चॉपर का कितना खर्च ?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान बिहार स्टेट हैंगर से हर रोज 20 चॉपर उड़ान भरेंगे। NDA और महागठबंधन की ओर से हेलीकॉप्टर की एडवांस बुकिंग कर ली गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सियासी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार नेता ज़मीन पर जितना दौड़ेंगे, आसमान में भी उतना ही उड़ान भरेंगे। जानकारी के मुताबिक पटना के स्टेट हैंगर से हर रोज़ करीब 20 हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे।

NDA ने बुक किए सबसे ज्यादा हेलीकॉप्टर

बीजेपी और जेडीयू गठबंधन ने ही दर्जन भर से ज्यादा हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं। बीजेपी अकेले 12-13 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी, जबकि जेडीयू रोज़ाना 2 हेलीकॉप्टर उड़ाएगी। महागठबंधन की तरफ़ से 5 हेलीकॉप्टर बुक हुए हैं। कांग्रेस और आरजेडी ने 2-2 हेलीकॉप्टर लिए हैं और मुकेश सहनी भी एक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे।

एक हेलीकॉप्टर का खर्च कितना?

चुनावी सीजन में किराया कई गुना बढ़ जाता है। सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर 1 से 2 लाख रुपये प्रति घंटा। डबल इंजन हेलीकॉप्टर 3 से 4 लाख रुपये प्रति घंटा। हर दिन दलों को कम से कम 3 घंटे का फ्लाइंग चार्ज + 18% जीएसटी देना होगा। इस हिसाब से एक हेलीकॉप्टर का दैनिक खर्च लगभग 11 लाख रुपये बैठेगा। 2020 के चुनाव में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव रोज़ 14-16 सभाएं करते थे और एक दिन तो 19 सभाओं का रिकॉर्ड बना दिया था। तब कुल 6-7 हेलीकॉप्टर ही इस्तेमाल हुए थे। लेकिन इस बार संख्या तीन गुना बढ़कर 20 तक पहुंच रही है। बिहार का चुनावी दंगल इस बार आसमान में भी लड़ा जाएगा। करोड़ों रुपये रोज़ाना हेलीकॉप्टरों पर खर्च होंगे और नेता ‘उड़न खटोले’ से सीधे मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। हेलीकॉप्टर से प्रचार के सवाल पर आरजेडी नेता राजेश यादव ने कहा कि हम लोग कम संसाधन में लड़ाई लड़ते रहे हैं हमारे नेता को हेलीकॉप्टर की चिंता नहीं रहती है. लालू प्रसाद यादव एक टूटी हुई जीप से चुनाव प्रचार करते थे और जीत जाते थे. इस बार भी युवाओं का साथ महागठबंधन को मिलने वाला है और हमारे नेता भी हेलीकाप्टर से प्रचार करेंगे, भले ही उसकी संख्या कम हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

Nitish Kumar Resign: बिहार में सियासी हलचल तेज: नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नए CM को लेकर सस्पेंस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵