back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुशांत सिंह राजपूत के घर पर अदा शर्मा ने गाया राम भजन, शिफ्ट होने से पहले करवाए ये बदलाव

अदा शर्मा दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें एक्ट्रेस ‘राम भजन’ गाती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अदा शर्मा ने पिछले कुछ महीनों पहले दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई स्थित अपार्टमेंट को पांच साल के लिए रेंट पर लिया था। और अब वहां वो शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि वहां शिफ्ट होने से पहले एक्ट्रेस ने घर में कई बदलाव भी करवाए हैं। अब उनका इसी घर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘राम भजन’ गाती नजर आ रही हैं।

पूजा स्थान पर बैठकर गाया भजन

अदा शर्मा अब दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं। अब उस घर से उनका वीडियो सामने आया एक्ट्रेस वाइट सूट-सलवार पहने पूजा स्थान के बगल में बैठ कर राम भजन गा रही हैं। वहीं, घर की तरफ देखें तो घर पूरा बदला-बदला नजर आ रहा है।क्योंकि एक्ट्रेस ने यहां शिफ्ट होने से पहले इंटीरियर में कई बदलाव करवाए हैं। अब इस वीडियो के सामने आने से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

ट्रोलिंग का हुईं शिकार

अदा शर्मा को राम भजन गुनगुनाते देख यूजर्स उन्हें ट्रोलकरना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- ‘ध्यान आकर्षित करने का अच्छा तरीका है।, एक अन्य ने लिखा- ‘इन्हें भी तो 2029 के चुनावों में भाजपा के टिकट से लड़ना है। उनको भी स्मृति ईरानी और कंगना रनौत बनना है। ’ एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘दीदी इस मरे हुए आदमी को तो छोड़दे इसके नाम पर समापति क्यू ले रही है। इस प्रकार की कई बातें है जो यूजर्स लिख रहे हैं।’

घर में किया गया ये बदलाव

अदा शर्मा इस घर में काफी कुछ बदलवाया है। इस घर में उन्होंने सारी दीवारों को सफेद रंग का रखवाया है। सभी कमरों में फर्नीचर बेहद कम है।नीचे के हिस्से में मंदिर का निर्माण करवाया गया है। इसके अलावा उन्होंने इसमें ऊपर के फ्लोर्स पर म्यूजिक एंड डांस स्टूडियो बनवाया है। वहीं, छत पर उनका बहुत ही सुंदर टेरेस गार्डन है। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस घर से काफी अच्छी वाइब्स आती है। वो किसी भी तरह के अंधविश्वास में यकीन नहीं रखती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...