back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Telangana Election: सचिन पायलट ने याद दिलाया तेलंगाना के गठन से पहले और बाद तक कांग्रेस का योगदान

Sachin Pilot : हम तीनो राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत दर्ज करेंगे, यहां चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

हैदराबाद, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने सोमवार को विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में पूर्ण बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतेगी। पायलट ने एक संवाददाता सम्मलेन में कहा कि उनकी पार्टी को तेलंगाना के लोग 30 नवंबर को वोट देंगे। उन्होंने कहा तीनो राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जहां चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

कांग्रेस तेलंगाना में पारदर्शी और संवेदनशील सरकार चलाएगी

सचिन पायलट ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और घोषणापत्र में किये गए वादों को गारंटी के साथ समयसीमा में लागू किया जायेगा और कांग्रेस तेलंगाना में पारदर्शी और संवेदनशील सरकार चलाएगी। उन्होंने कहा “राहुल गांधी, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव प्रचार के समय जो भी कहा है लोग उस पर पूरा भरोसा करते है।”

बीआरएस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री, के. चंद्रशेखर राव और उनके मंत्रियों पर आरोप लगाया कि उनके पास राज्य में विकास के मामले में गर्व करने के लिए कुछ भी नहीं है। सचिन पायलट ने बीआरएस सरकार के खिलाफ इशारा करते हुए कहा कि लोग इस सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुके है और वे बदलाव चाहते है। उन्होंने तेलंगाना राज्य के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका और तेलंगाना के गठन से पहले अविभाजित आंध्र प्रदेश में किये गए विकास में भी कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के योगदान को याद दिलाया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सचिन पायलट की रैली में भीड़ बढ़ाने के लिए मजदूरों को लाने पर गहराया विवाद, भुगतान न होने पर थाने में शिकायत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अरावली मुद्दे को लेकर 26 दिसंबर को जयपुर के जालूपुरा थाने से कलेक्ट्रेट सर्किल तक पैदल यात्रा निकाली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...