back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Telangana Election 2023: तेलंगाना में 7.78 % मतदान, CM के.चंद्रशेखर राव समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Telangana Election Live: तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग की ओर से सुबह 9:30 बजे तक मतदान का प्रतिशत जारी किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग की ओर से सुबह 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश में कुल 7.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। हनुमुकंडा 6.89 प्रतिशत, हैदराबाद 3.74, कमारेड्डी 9.98, करीमनगर 6.12, कुमारमभीम असीफाबाद 11.64, मेडक 9.49, नालगोंडा 8.66, निर्मल 9.31, निजामाबाद 9.52, रंगा रेड्डी 4.19, विकाराबाद 7.87, वारंगल 8.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रिजल्ट तीन दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

2290 उम्मीदवार

35655 बूथों पर 3 करोड़ 26 लाख से अधिक वोटर कार्डधारक मत डालेंगे। 12 हजार से अधिक बूथ संवेदनशील हैं। मैदान में 2290 उम्मीदवार हैं। इनमें मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री-बेटे के. टी. रामाराव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और बीजेपी के लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं।

मोदी और अमित शाह ने की मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों से मतदान करने की अपील की। गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने का आग्रह किया। हैदराबाद में BRS MLC के. कविता ने शहरी वोटर कार्डधारकों से मतदान करने की अपील की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस में रार, रेवंत रेड्डी ने सोनिया गांधी का नाम लेकर किया करारा पलटवार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के भीतर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के संगठन में सुधार से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...