back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर के हर कोने में नहीं आता Wi-Fi? तो अब पुराना Android फोन चुटकियों में दूर कर देगा दिक्कत, जानिए मिनटों में कैसे बढ़ेगी इंटरनेट रेंज

घर के हर कोने में Wi-Fi सिग्नल नहीं आता? जानिए कैसे पुराना Android फोन Wi-Fi Extender बनकर मिनटों में इंटरनेट रेंज बढ़ा सकता है, बिना किसी खर्च के आसान तरीका।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज के समय में तेज इंटरनेट हर घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन कई बार पावरफुल राउटर होने के बावजूद घर के हर कोने में Wi-Fi सिग्नल नहीं पहुंच पाते। ऐसे में लोग नया राउटर खरीदते हैं या महंगे Wi-Fi Extender और Mesh सिस्टम लगवाते हैं, जिससे खर्च बढ़ जाता है। लेकिन अब एक आसान और सस्ता तरीका सामने आया है, जिसकी मदद से आप अपने पुराने Android smartphone को ही Wi-Fi Extender बना सकते हैं।

कैसे काम करेगा पुराना फोन?

पुराना फोन Wi-Fi सिग्नल को पकड़कर उसे दोबारा प्रसारित (रीब्रॉडकास्ट) करता है। यह मोबाइल हॉटस्पॉट की तरह काम करता है, लेकिन इसमें मोबाइल डेटा नहीं बल्कि Wi-Fi डेटा का इस्तेमाल होता है। इससे आपके घर के उन कोनों में भी इंटरनेट पहुंच सकता है,
जहां पहले सिग्नल नहीं आता था।

फोन को Wi-Fi Extender कैसे बनाएं?

पुराने फोन को Wi-Fi Extender बनाना बहुत आसान है सबसे पहले फोन को Wi-Fi से कनेक्ट करें फिर मोबाइल हॉटस्पॉट ऑन करेंहॉटस्पॉट का नाम और पासवर्ड सेट करें ऑटोमैटिक हॉटस्पॉट ऑफ होने का ऑप्शन बंद कर दें अब आपका फोन एक नए Wi-Fi नेटवर्क की तरह काम करेगा, जिससे दूसरे डिवाइस आसानी से कनेक्ट हो सकेंगे।

कहां रखें फोन?

बेहतर रिजल्ट के लिए फोन को सही जगह रखना जरूरी है फोन को राउटर और डेड जोन के बीच रखें इससे सिग्नल बेहतर तरीके से फैल पाएगा अगर फोन में सिम है तो मोबाइल डेटा बंद रखें फोन को चार्जिंग पर लगाकर रखें बैटरी बचाने के लिए बैटरी सेवर ऑन करें जरूरत हो तो 2.4GHz और 5GHz नेटवर्क के बीच स्विच करें अगर आपके घर में Wi-Fi सिग्नल की समस्या है, तो महंगे डिवाइस खरीदने से पहले यह आसान तरीका जरूर अपनाएं। पुराना Android फोन आपके लिए सस्ता और आसान Wi-Fi Extender बन सकता है, जिससे पूरे घर में बेहतर इंटरनेट मिल सकेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

खुशखबरी! 49 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, Apple की 50वीं सालगिरह सेल में मिल रहा शानदार ऑफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टेक दिग्गज Apple ने अपनी 50वीं सालगिरह के मौके पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵