नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य में अलग-अलग पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं, वहीं गठबंधन को लेकर भी लगातार बयानबाजी हो रही है। साउथ सुपरस्टार से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) इन दिनों चर्चा में है। विजय ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि TVK जनता की टीम है और चुनाव में जीत के बाद सरकार का नेतृत्व खुद करेगी।
AIADMK और NDA के बीच चल रही बातचीत
वहीं AIADMK की तरफ से एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने कहा है कि उनकी पार्टी NDA के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा कर रही है। सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। AIADMK नेताओं ने यह भी साफ कर दिया है कि TVK के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अगर कोई साथ नहीं आता, तो वे अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
विजय ने क्यों खारिज की गठबंधन की खबरें?
मामल्लापुरम में एक कार्यक्रम के दौरान विजय ने कहा कि विपक्षी दल अफवाह फैला रहे हैं कि TVK गठबंधन करेगी। उन्होंने कहा,’पार्टी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय उनके मुख्य मुद्दे हैं इस बीच एमके स्टालिन ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के फैसले दिल्ली में लिए जा रहे हैं और उनका ध्यान राज्य के विकास पर नहीं है।
अमित शाह से मुलाकात पर भी सियासत
पलानीस्वामी की अमित शाह से मुलाकात को लेकर भी सियासत गरमा गई है। DMK ने आरोप लगाया है कि विपक्ष राज्य के मुद्दों के बजाय राजनीतिक फायदे के लिए काम कर रहा है। TVK अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान AIADMK, NDA के साथ गठबंधन की तैयारी DMK सत्ता में रहते हुए विपक्ष पर हमलावर ऐसे में मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति पूरी तरह गरमा चुकी है। गठबंधन, बयानबाजी और रणनीति के बीच यह चुनाव काफी रोमांचक होने वाला है। अब देखना होगा कि जनता किसे सत्ता की कुर्सी सौंपती है।




