back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत ने जीता T20 World Cup 2024 का‌ खिताब, Dhoni के बाद Rohit Sharma ने दिलाई ट्रॉफी

IND vs SA Final : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हरा‌ दिया है। टीम का स्कोर 176 पर पहुंचा था, जिसे अफ्रीकी टीम हासिल नहीं कर सका।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब टीम इंडिया ने जीत लिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 08 रनों से हरा दिया है। भारत ने 17 साल बाद यह खिताब जीता है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में यह खिताब जिताया था। आज मैच में अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट झटके। बुमराह और पांड्या को भी सफलता मिली। वहीं, विराट कोहली ने 75 रनों की पारी खेली।

अफ्रीकी टीम से केशव और एनरिक ने झटके 2-2 विकेट

साउथ अफ्रीका की ओर से स्पिनर केशव महाराज और पेसर एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट झटके। कगिसो रबाडा और मार्को यानसन को एक-एक सफलता मिली। साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रही है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका अजेय रही हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से है। टी-20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा है। दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने हुईं हैं। भारत ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका 2 मैच जीता है।

​​​​​​​​​​​​​​भारत की प्लेइंग इलेवन

कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली,विकेटकीपर ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

कप्तान ऐडन मार्करम, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासन, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्या, तबरेज शम्सी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ZIM: रिंकू सिंह आज शाम तक स्क्वाड में लौट सकते हैं? कोच ने दिया अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला चेन्नई के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ है। इस...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...